England vs India, 1st Test: रिषभ पंत ने दिलाया भारत को 'विकेट', खुद Virat Kohli भी रह गए दंग

England vs India, 1st Test: ये वाकया इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान का है, जब मेजबान इंग्लैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही थी.

Edited By : India.com Staff |Aug 04, 2021, 07:26 PM IST

Published On Aug 04, 2021, 07:26 PM IST

Last UpdatedAug 04, 2021, 07:26 PM IST

England vs India, 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम (Trent Bridge, Nottingham) में पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है. मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. मैच के पहले ही सेशन में कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान भारत के विकेटकीपर रिषभ पंत (Rishabh Pant) की वजह से टीम को सफलता हाथ लगी. आइए, जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी…

दरअसल इंग्लैंड की पारी के 21वें ओवर में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की दूसरी अंपायर ने पर जैक क्रॉली (Zak Crawley) के खिलाफ आउट की अपील की गई, लेकिन बल्लेबाज को थर्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया. इसके बाद इसी ओवर की छठी गेंद पर एक बार फिर टीम ने जैक क्रॉली के खिलाफ अपील की, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया और इसके बाद कप्तान विराट कोहली और रिषभ पंत के बीच रिव्यू के लिए काफी लंबे वक्त तक बात होती रही.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली (Virat Kohli) गेंदबाज मोहम्मद सिराज से पूछते रहे. जहां एक ओर सिराज इसमें खासा रुचि नहीं दिखा रहे थे. वहीं दूसरी तरफ रिषभ पंत लगातार कहते रहे कि रिव्यू लिया जाए. आखिरकार कोहली ने बात मान ली और अल्ट्राएज में जैक क्रॉली आउट पाए गए.

बता दें कि भारतीय गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए पहले दिन लंच तक इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए. इंग्लैंड ने दो विकेट पर 61 रन बना लिए हैं. लंच ब्रेक तक डॉमिनिक सिब्ले 67 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन और कप्तान जोए रूट 10 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को अबतक एक-एक विकेट मिला है.

बुमराह ने मैच के पहली ओवर की पांचवीं गेंद पर ही रोरी बर्न्‍स (0) को पगबाधा आउट कर मेजबान टीम को पहला झटका दिया. इसके बाद सिब्ले और जैक क्राव्ली के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी हुई लेकिन सिराज ने क्राव्ली को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया. क्राव्ली ने 68 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए.

Editor's Pick