- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news england vs india 2nd test james anderson takes 5 wicket india all out for 364 4886468
England vs India, 2nd Test: James Anderson का 'पंजा', भारत 364 रन पर ऑलआउट
England vs India, 2nd Test: भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने शतकीय पारी खेली.
Published On Aug 13, 2021, 07:24 PM IST
Last UpdatedAug 13, 2021, 07:24 PM IST
England vs India, 2nd Test: इंग्लैंड ने भारत को लॉर्ड्स ( Lord’s, London) टेस्ट के दूसरे दिन ऑलआउट कर दिया है. दोनों टीमों के बीच यहां दूसरा टेस्ट मैच जारी है, जिसमें भारत की पहली पारी 364 रन पर सिमट चुकी है. टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने शतकीय पारी खेली. वहीं इंग्लैंड की तरफ से अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने 5 शिकार किए.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी हुई. रोहित 83 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद चेतेश्वर पुजारा (9) भी जल्द चलते बने. भारत 150 के स्कोर तक दूसरा विकेट गंवा चुका था. यहां से विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेली. कोहली ने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की.
A 31st five-wicket haul for James Anderson!
What a star 🌟#WTC23 | #ENGvIND pic.twitter.com/Y7wNXrCwec
— ICC (@ICC) August 13, 2021
कोहली ने 3 चौकों की मदद से 42 रन बनाए. भारत ने पहले दिन की समाप्ति तक 3 विकेट गंवाकर 276 रन बना लिए थे और यहां से मेहमान टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी. मैच के दूसरे दिन दूसरी गेंद पर ही भारत को राहुल के रूप में चौथा झटका लगा, जिसके बाद अगले ओवर में अजिंक्य रहाणे (1) भी चलते बने.
A 31st five-wicket haul for James Anderson!
What a star 🌟#WTC23 | #ENGvIND pic.twitter.com/Y7wNXrCwec
— ICC (@ICC) August 13, 2021
रिषभ पंत ने 37 रन की पारी खेली, जबकि रवींद्र जडेजा ने 40 रन टीम के खाते में जोड़े, जिसके दम पर भारत ने 126.1 ओवर में 364 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने 29 ओवरों में 62 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि ओले रॉबिन्सन और मार्क वुड को 2-2 विकेट हाथ लगे.