England vs India, 2nd Test: KL Rahul दिग्गजों की फेहरिस्त में शुमार, इस मामले में बने नंबर-4

England vs India, 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल ने 13 बाउंड्री की मदद से 129 रन की पारी खेली.

Edited By : India.com Staff |Aug 13, 2021, 04:47 PM IST

Published On Aug 13, 2021, 04:47 PM IST

Last UpdatedAug 13, 2021, 04:47 PM IST

England vs India, 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स (Lord’s, London) में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मुकाबले के दूसरे दिन की शुरुआत में ही केएल राहुल आउट (KL Rahul) हो गए. राहुल ने 250 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 129 रन बनाए. इस सलामी बल्लेबाज को ओले रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने डोमिनिक सिब्ली (Dominic Sibley) के हाथों कैच आउट कराया.

केएल राहुल इस पारी के साथ दिग्गजों की फेहरिस्त में शुमार हो चुके हैं. केएल राहुल लॉर्ड्स में सर्वोच्च टेस्ट स्कोर बनाने के मामले में चौथे स्थान पर आ चुके हैं. इस लिस्ट में वीनू मांकड़ टॉप पर हैं, जिन्होंने साल 1952 में 184 रन की पारी खेली थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

किसी भारतीय द्वारा लॉर्ड्स टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर:

184 वीनू मांकड़, 1952

157 दिलीप वेंगसरकर, 1982

131 सौरव गांगुली, 1996

129 केएल राहुल, 2021

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी हुई. रोहित 83 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद चेतेश्वर पुजारा (9) भी जल्द चलते बने. भारत 150 के स्कोर तक दूसरा विकेट गंवा चुका था. यहां से विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेली. कोहली ने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की.

कोहली ने 3 चौकों की मदद से 42 रन बनाए. भारत ने पहले दिन की समाप्ति तक 3 विकेट गंवाकर 276 रन बना लिए थे और यहां से मेहमान टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी.

मैच के दूसरे दिन दूसरी गेंद पर ही भारत को राहुल के रूप में चौथा झटका लगा, जिसके बाद अगले ओवर में अजिंक्य रहाणे (1) भी चलते बने. भारत ने फिलहाल 104 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 308 रन बना लिए हैं.

बता दें कि दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था. भारत जीत के बेहद करीब था, लेकिन बारिश ने मेजबान इंग्लैंड को हार से बचा लिया.अब ऐसे में दूसरा टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के लिए अहम बन चुका है.

Editor's Pick