- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news england vs india 2nd test rishabh pant set new test record fastest to 1000 test runs in away matches by indian wicket keeper 4886575
England vs India, 2nd Test: Rishabh Pant ने रच दिया इतिहास, MS Dhoni को पछाड़कर बने नंबर-1
England vs India, 2nd Test: रिषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान इतिहास रच दिया हैं. उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया है.
Published On Aug 13, 2021, 07:44 PM IST
Last UpdatedAug 13, 2021, 07:44 PM IST
England vs India, 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स (Lord’s, London) में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था, जिसके बाद अब दूसरा टेस्ट दोनों टीमों के लिए अहम बन चुका है. लॉर्ड्स टेस्ट में रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने भारत की पहली पारी में 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाए. इसी के साथ रिषभ पंत विदेशी जमीं पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन चुके हैं.
रिषभ पंत ने इस मामले में महेद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ दिया है. पंत ने यह कारनामा 29 पारियों में किया, जबकि महेंद्र सिंह धोनी को यहां तक पहुंचने के लिए 32, जबकि फारुख इंजीनियर (Farokh Engineer) को 33 इनिंग खेलनी पड़ीं.
विदेशी धरती पर सबसे तेज 1 हजार रन पूरा करने वाले भारतीय विकेटकीपर:
29 पारियां – रिषभ पंत
32 पारियां – महेंद्र सिंह धोनी
33 पारियां – फारुख इंजीनियर
बता दें कि तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (5/62) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली 364 रन पर समेट दी. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 250 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 129 रन बनाए.
India score 88 runs for seven wickets on Day 2.
Jimmy Anderson finishes with 5/62.#WTC23 | #ENGvIND | https://t.co/rhWT865o91 pic.twitter.com/kxPWxFOnyS
— ICC (@ICC) August 13, 2021
केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 126 रन जोड़े. भारतीय पारी में रोहित शर्मा ने 83, कप्तान विराट कोहली ने 42, जबकि रवींद्र जडेजा ने 40 रन का योगदान दिया, जिसके दम पर टीम ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन के अलावा ओली रॉबिंसन और मार्क वुड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मोइन अली को एक विकेट मिला.