England vs India, 2nd Test: Shardul Thakur नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट, इस खिलाड़ी को मिलेगा 'गोल्डन चांस'!

England vs India, 2nd Test: भारत-इंग्लैंड के बीच 12 अगस्त से दूसरे टेस्ट की शुरुआत होने जा रही है. टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की मांसपेशियों में खिंचाव है.

Edited By : India.com Staff |Aug 11, 2021, 02:59 PM IST

Published On Aug 11, 2021, 02:59 PM IST

Last UpdatedAug 11, 2021, 02:59 PM IST

England vs India, 2nd Test: भारत-इंग्लैंड के बीच 12 अगस्त से दूसर टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. लॉर्ड्स (Lord’s, London) में खेले जाने वाले इस मुकाबले को दोनों टीमें हर हाल में अपने नाम करना चाहेंगी. इस मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की मांसपेशियों में खिंचाव है. फिलहाल शार्दुल का दूसरे टेस्ट में खेलना तय नहीं है, जिसने टीम इंडिया की परेशानी को बढ़ा दिया है.

अब सवाल यह है कि शार्दुल अगर नहीं खेलते हैं, तो उनके स्थान पर किसे प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाएगा? क्योंकि रवींद्र जडेजा के बल्लेबाजी कौशल को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन ने अश्विन को पहले टेस्ट मैच की अंतिम एकादश में नहीं रखा था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऐसे में अश्विन को अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना बन गई है. अगर शार्दुल ठाकुर नहीं खेल पाते हैं, तो कोहली अपने 4-1 के गेंदबाजी संयोजन पर फिर से विचार कर सकते हैं क्योंकि निचले क्रम की बल्लेबाजी की कमजोरी को देखते हुए किसी एक रणनीति पर अडिग रहना संभव नहीं है.

कोहली यदि चार तेज गेंदबाजों के साथ ही उतरना चाहेंगे तो फिर ठाकुर की जगह पर इशांत शर्मा या उमेश यादव में से किसी एक को लिया जाएगा लेकिन यह फैसला आसान नहीं होगा. कोहली ने पहले टेस्ट के बाद कहा था, ‘‘पूरी संभावना है कि हम इसके (4-1 के संयोजन) साथ ही आगे बढ़ेंगे लेकिन हम हमेशा परिस्थितियों को ध्यान में रखकर टीम का चयन करते हैं.’’

India vs England 2nd Test, ENG vs IND Full Squads:

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, डोम बेस, मोईन अली, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉली, सैम कर्रन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, डोम सिबली, मार्क वुड.

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, केएल राहुल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव.

Editor's Pick