• Home
  • News
  • Cricket news england vs india 3rd test day 2 joe root hits 3rd consecutive century england lead by 345 runs 4916022

England vs India, 3rd Test, Day 2 Highlights: Joe Root ने जड़ा सीरीज में तीसरा शतक, दबाव में भारत

England vs India, 3rd Test, Day 2: इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन तक पहली पारी में आठ विकेट पर 423 रन बनाए. इसी के साथ मेजबान टीम ने 345 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

Edited By : India.com Staff |Aug 26, 2021, 11:21 PM IST

Published On Aug 26, 2021, 11:21 PM IST

Last UpdatedAug 26, 2021, 11:21 PM IST

England vs India, 3rd Test, Day 2 Highlights: भारत-इंग्लैंड के बीच लीड्स (Leeds) में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसके दूसरे दिन तक इंग्लैंड ने अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है. इंग्लैंड ने दिन की समाप्ति तक 8 विकेट गंवाकर 423 रन बना लिए हैं. इसी के साथ मेजबान टीम ने 345 रन की लीड हासिल कर चुकी है. भारत ने 5 मुकाबलों की शृंखला में 1-0 से लीड बना रखी है. ऐसे में इंग्लैंड के पास सीरीज में बराबरी का ‘गोल्डन चांस’ है.

बता दें कि मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया दूसरे सेशन में ही 78 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 19 रन बनाए. मेजबान टीम की तरफ से जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके जवाब में इंग्लैंड को सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स और हसीब हमीद ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी हुई. बर्न्स 61, जबकि हमीद 68 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद कप्तान जो रूट ने डेविड मलान (70) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. इंग्लैंड को 298 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा और यहां से विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया.

आलम ये रहा कि इंग्लैंड ने 120 रन के अंदर अपने 7 विकेट गंवा दिए. कप्तान जो रूट ने सर्वाधिक 121 रन जड़े. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने इस सीरीज में लगातार तीसरा शतक जड़ा है. रूट ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 14 चौकों की मदद से 121 रन बनाए. रूट ने इससे पूर्व पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 109, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 180 रन बनाए थे.

भारत के खिलाफ इस सीरीज में जो रूट:

पहला टेस्ट – 64 और 109 रन.

दूसरा टेस्ट – 180* और 33 रन.

तीसरा टेस्ट – 121 रन.

दिन की समाप्ति तक क्रेग ओवरटन (24) और ओले रॉबिन्सन (0) नाबाद हैं. भारत की ओर से मोहम्मद शमी 3 शिकार कर चुके हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट हाथ लग चुके हैं.

Editor's Pick