England vs India, 3rd Test, Day 3 Highlights: Cheteshwar Pujara शतक के करीब, इंग्लैंड के पास 139 रन की लीड शेष

England vs India, 3rd Test, Day 3 Highlights: तीसरे दिन की समाप्ति तक विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बीच 99 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है.

Edited By : India.com Staff |Aug 27, 2021, 10:54 PM IST

Published On Aug 27, 2021, 10:54 PM IST

Last UpdatedAug 27, 2021, 10:54 PM IST

England vs India, 3rd Test, Day 3 Highlights: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स (Leeds) में जारी तीसरे टेस्ट मैच में वापसी कर ली है. मुकाबले के तीसरे दिन की समाप्ति तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं. यहां से इंग्लैंड के पास 139 रन की लीड शेष है. भारत ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना रखी है. ऐसे में इंग्लैंड के लिए यह मैच काफी अहम है.

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत महज 78 रन पर ऑलआउट हो गया था. टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 19 रन बनाए. मेजबान टीम की तरफ से जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके जवाब में इंग्लैंड को सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स और हसीब हमीद ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 135 रन जोड़े. बर्न्स ने 61, जबकि हमीद ने 68 रन बनाए. सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान जो रूट ने मोर्चा संभाला.

जो रूट ने सीरीज में तीसरा शतक जड़ते हुए 121 रन बनाए. इस दौरान रूट ने तीसरे विकेट के लिए डेविड मलान (70) के साथ 139 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. हालांकि मलान के आउट होते ही विकेटों का पतझड़ लग गया.

निचले क्रम के बल्लेबाजों में क्रेग ओवरटन ने 32 रन जुटाए और इंग्लैंड 132.2 ओवर में 432 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 4 शिकार किए. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

भारत की दूसरी पारी में सलामी जोड़ी एक बार फिर विफल रही. केएल राहुल (8) उस वक्त आउट हो गए, जब टीम का स्कोर महज 34 रन था. इसके बाद रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर भारत को संभाल लिया.

रोहित शर्मा के पवेलियन लौटने पर कप्तान विराट कोहली मैदान पर उतरे और उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर टीम इंडिया को वापस पटरी पर ला दिया. तीसरे दिन की समाप्ति तक दोनों के बीच 99 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है. कोहली 45, जबकि चेतेश्वर पुजारा 91 रन बनाकर नाबाद हैं. विपक्षी टीम की ओर से ओले रॉबिन्सन और क्रेग ओवरटन 1-1 सफलता हासिल कर चुके हैं.

Editor's Pick