- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news england vs india bcci president sourav ganguly defends rishabh pant 4817796
England vs India: बीसीसीआई अध्यक्ष Sourav Ganguly ने किया Rishabh Pant का बचाव, बोले- हर वक्त मास्क पहनना असंभव
ENG vs IND, Test Series: भारतीय टीम को इंग्लैंड टीम के साथ चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.
Published On Jul 16, 2021, 10:54 AM IST
Last UpdatedJul 16, 2021, 10:54 AM IST
England vs India: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 जुलाई को इसकी पुष्टि कर दी है. बोर्ड ने बताया कि पंत के अलावा ट्रेनिंग सहायक एवं नेट गेंदबाज दयानंद गरानी (Dayanand Garani) भी कोरोना संक्रमित हैं. एक ओर जहां पंत के कोरोना की चेपट में आने के बाद फैंस उन्हें मास्क ना पहनने पर ट्रोल कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने उनका बचाव किया है.
पूर्व भारतीय कप्तान के अनुसार हर वक्त मास्कर पहनना संभव नहीं है. सौरव गांगुली ने न्यूज 18 से कहा, “हमने इंग्लैंड में यूरो चैंपियनशिप और विंबलडन देखा है. नियम बदल गए हैं. वह छुट्टी पर थे और हर समय मास्क पहनना शारीरिक रूप से असंभव था.”
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बयान जारी कर कहा, “पंत जो ब्रेक के दौरान टीम होटल में नहीं रह रहे थे, वह आठ जुलाई को पॉजिटिव पाए गए. वह लक्षणरहित हैं और फिलहाल आईसोलेशन में है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगराई कर रही है. पंत दो आरटी पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आने के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे.”
बयान में कहा, “बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने गेंदबाजी कोच बी. अरूण, विकेटकीपर रिद्धिदमान साहा और अभिमन्यु ईश्वरन की पहचान की है जो गरानी के संपर्क में आए थे. गरानी 14 जुलाई को पॉजिटिव पाए गए थे. चारों को 10 दिनों तक आईसोलेशन में रखा गया है.”
बोर्ड ने अन्य तीन सदस्यों को आइसोलेशन में रखा है जो गरानी के संपर्क में आए थे. भारतीय टीम को इंग्लैंड टीम के साथ चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इससे पहले टीम 20 जुलाई को काउंटी एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी.