- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news england vs india virat kohli said his side is not too pleased with being docked two world test championship wtc points 4882940
England vs India: भारत के खाते से कटे 2 WTC अंक, कप्तान Virat Kohli बोले- ये प्वाइंट्स काफी मायने रखते हैं
England vs India: विराट कोहली ने पहले टेस्ट के बाद धीमी ओवर गति के लिए कटे दो WTC अंक को लेकर निराशा जताई है.
Published On Aug 12, 2021, 09:29 AM IST
Last UpdatedAug 12, 2021, 09:29 AM IST
England vs India: भारतीय टीम बारिश के चलते मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने से वंचित रह गई. भारत को मुकाबले अंतिम जीत जीत के लिए महज 157 रन की दरकार थी, लेकिन बारिश ने मैच को ड्रॉ करवा दिया. इसके बाद भारतीय टीम पर धीमी ओवर गति के चलते 2 टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक भी काट लिए गए, जिसे लेकर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने निराशा व्यक्त की है. कोहली ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “एक टीम के रूप में हमें इस बात से निराशा हुई कि हमने दो अंक गंवाए, क्योंकि यह ऐसा कारण है, जो हमारे हाथ में नहीं है. हम दो ओवर पीछे रह गए, लेकिन हमने दूसरी पारी में कुछ ओवर जल्द ही फेंके.”
विराट कोहली ने कहा, “छोटी सी चीजें हैं जहां हमें 10-15 सेकेंड बचाने हैं जो काफी मायने रखते हैं और हमने दूसरी पारी में ऐसा ही अभ्यास किया था. यह अंक काफी मायने रखते हैं.”
भारत और इंग्लैंड के धीमी ओवर गति को लेकर दो अंक कटने के अलावा दोनों टीमों पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया.
बता दें कि दोनों टीमों के बीच 4 अगस्त से 14 सितंबर के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाने हैं. पहले मुकाबले में इंग्लैंड की पहली पारी महज 183 रन पर सिमट गई थी. इसके बाद भारत ने 278 रन बनाकर 95 रन की लीड हासिल की. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में कप्तान जो रूट की शतकीय पारी के दम पर 303 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत के लिए 209 रन का लक्ष्य दिया.
भारत ने चौथे दिन की समाप्ति तक 1 विकेट खोकर 52 रन बना लिए थे, लेकिन पांचवें दिन बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ. अब इस स्थिति में दोनों ही टीमों के लिए दूसरा टेस्ट मैच अहम बन चुका है, जिसके जीतकर मेहमान और मेजबान टीम शृंखला में लीड हासिल करना चाहती है.