- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news england women vs new zealand women 1st odi heather knight top scores to lead england to victory over new zealand 4963138
ENGW vs NZW, 1st ODI: Heather Knight की जबरदस्त पारी, इंग्लैंड ने बनाई लीड
ENGW vs NZW, 1st ODI: टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने नाइट के 107 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 89 रन के दम पर 49.3 ओवर में 241 रन बनाए.
Published On Sep 17, 2021, 01:27 PM IST
Last UpdatedSep 17, 2021, 01:27 PM IST
England Women vs New Zealand Women, 1st ODI: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच ब्रिस्टल (County Ground, Bristol) में 16 सितंबर को पहला टी20 मैच खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 30 रन से जीत दर्ज की. इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना रखी है. शृंखला के अंतिम मुकाबले 19, 21, 23 और 26 सितंबर को खेले जाने हैं.
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने नाइट के 107 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 89 रन के दम पर 49.3 ओवर में 241 रन बनाए. इंग्लैंड की पारी में टैमी ब्यूमोंट ने 44, ब्रंट ने 51 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 43 और विनफिल्ड हिल ने 21 रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड की ओर से जेस केर ने तीन विकेट लिए जबकि डिवाइन और ताहुहु को दो-दो मिला और हनाह रोव तथा कासपेरेक ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.
England win the first ODI by 30 runs 🎉
Amy Satterthwaite’s excellent unbeaten 79 goes in vain as she runs out of partners. #ENGvNZ | https://t.co/RQe3WSa7o4 pic.twitter.com/j1oGAwiXHo
— ICC (@ICC) September 16, 2021
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की महिला टीम एमी सैथरवेट के 87 गेंदों पर 10 चौकों के सहारे नाबाद 79 रन की पारी के बावजूद 46.3 ओवर में 211 रन बनाकर ऑलआउट हुई. न्यूजीलैंड की पारी में सैथरवेट के अलावा कप्तान सोफी डिवाइन ने 59 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 34, लिया ताहुहु ने 25, मैडी ग्रीन ने 19 और लिएघ कासपेरेक ने 15 रन बनाए.
इंग्लैंड की ओर से नताली स्काइवर, केटी क्रॉस और सोफी एक्लेस्टोन ने दो-दो विकेट लिए जबकि कैथरीन ब्रंट, फ्रेया डेविस और चारलोटे डिएन को एक-एक विकेट मिला.