• Home
  • News
  • Cricket news england women vs new zealand women 3rd odi lea tahuhu shine to keep odi series alive 4974111

ENGW vs NZW, 3rd ODI: इंग्लैंड पर बरपा Lea Tahuhu का कहर, न्यूजीलैंड ने दर्ज की सीरीज में पहली जीत

ENGW vs NZW, 3rd ODI: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 48.3 ओवरों में 178 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

Edited By : India.com Staff |Sep 22, 2021, 02:14 PM IST

Published On Sep 22, 2021, 02:14 PM IST

Last UpdatedSep 22, 2021, 02:14 PM IST

England Women vs New Zealand Women, 3rd ODI: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे मैच में 3 विकेट से मात दी. फिलहाल इंग्लैंड 5 मुकाबलों की इस सीरीज में 2-1 से आगे है. दोनों टीमों के बीच 23 और 26 सितंबर को शृंखला के शेष मुकाबले खेले जाने हैं. ग्रेस रोड (Grace Road, Leicester) पर खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवरों में 178 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. कैथरीन ब्रंट (Katherine Brunt) ने 98 गेंदों पर चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए, जबकि केट क्रॉस ने 29 और विकेटकीपर बल्लेबाज एमी एलेन जोन्स ने 21 रन की परी खली.

विपक्षी टीम की ओर से ली ताहुहू (Lea Tahuhu) ने 10 ओवरों में 37 रन देकर 5 शिकार किए. उनके अलावा मोली पेनफोल्ड ने दो, जबकि हेले जेन्सेन और लेह कास्पेरेक ने एक-एक विकेट चटकाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 45.5 गेंदों में सात विकेट पर 185 रन बना कर मैच को जीत लिया. मैडी ग्रीन ने नाबाद 106 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 70 रन बनाई और टीम को जीत के दहलीज तक पहुंचाई. ग्रीन के अलावा एमी सैथरवेट ने 33 और ब्रुक हॉलिडे ने 25 रनों का योगदान दिया.

ताहुहू ने ग्रीन के साथ नाबद रह कर 15 गेंदो में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. इंग्लैंड की ओर से कैथरीन ब्रंट ने चार विकेट लिए, जबकि नताशा फारंट, सोफी एक्लेस्टोन और चार्लोट डीन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.

Editor's Pick