add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Virat Kohli ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, अब इन 3 में से कोई एक होगा भारत का नया कप्तान

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी का डंका दुनिया भर में बजा है. शनिवार को उन्होंने जब कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया तो दिग्गज खिलाड़ियों ने यूं किया सलाम.....

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - January 15, 2022 11:07 PM IST

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अचानक कप्तानी छोड़कर सभी को स्तब्ध कर दिया. विराट देश के सबसे सफल टेस्ट कप्तान थे और वह अगर कप्तानी न छोड़ते तो संभवत: दुनिया के सबसे सफलत कप्तान होते. वह फिलहाल दुनिया के तीसरे सबसे सफल कप्तान थे और सिर्फ दो जीत बाद ही वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ (Steve Waugh) को पछाड़ कर दूसरे कप्तान बन जाते और दुनिया का सबसे सफल कप्तान बनने से वह सिर्फ 9 जीत ही दूर थे. लेकिन विराट ने इन सबकी परवाह नहीं की.

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने वाले फैसले के बाद सभी हैरान भी हुए और उन्होंने इस भारतीय कप्तान की जमकर प्रशंसा भी की. देखें विराट की तारीफ में क्या बोले पूर्व दिग्गज खिलड़ी…

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/ivivianrichards/status/1482363332761841670?s=20

इस खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्डस ने लिखा, ‘भारतीय कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई हो कोहली. आपने अब तक जो हासिल किया है, उस पर आपको बहुत गर्व हो सकता है. निश्चितरूप से आपका नाम विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में होगा.’

https://twitter.com/RaviShastriOfc/status/1482365980827594753?s=20

विराट कोहली के साथ कप्तान और कोच की जोड़ी में मशहूर रहे पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने अपनी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ‘विराट, आप गर्व से सिर ऊंचा रख सकते हो. कप्तान के रूप में आपके पास जो कुछ है, वह कुछ ही लोग हासिल कर सकें हैं. निश्चितरूप से भारत का सबसे आक्रामक और सफल कप्तान. मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से दुखद दिन क्योंकि इस टीम इंडिया को हमने मिलकर बनाया है.’

https://twitter.com/azharflicks/status/1482353650215567370?s=20

लंबे समय तक भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले मोहम्मद अजहरूद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने ट्विटर पर लिखा, ‘लगातार आगे बढ़ने वाली भारतीय टीम का नेतृत्व करना हमेशा सम्मान की बात होती है और इस पद को छोड़ने का निर्णय एक भावनात्मक क्षण होता है. विराट कोहली, कप्तान के तौर पर आपकी यात्रा अच्छी रही.’

https://twitter.com/virendersehwag/status/1482356922506711046?s=20

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट किया, ‘भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में शानदार करियर के लिए विराट कोहली को बहुत-बहुत बधाई. आंकड़े झूठ नहीं बोलते और वह न केवल सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान थे बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं. आप पर बहुत गर्व हो सकता है. कोहली अब बल्ले से आपके दबदबे को देखने के लिए उत्सुक हूं.’

https://twitter.com/YUVSTRONG12/status/1482361882732564481?s=20

पूर्व दिग्गज हरफनमौला युवराज सिंह ट्विटर पर लिखा, ‘यह एक उल्लेखनीय यात्रा रही है ‘किंग कोहली’, आपने ने जो किया है उसे बहुत कम लोग हासिल कर पाए हैं. आपने (खेल को) अपना सब कुछ दिया और हर बार एक सच्चे चैंपियन की तरह खेले. आप आगे बढ़ने के साथ और मजबूत हो गए.’

https://twitter.com/ImRaina/status/1482354646689906690?s=20

टीम के पूर्व साथी सुरेश रैना ने ट्वीट किया, ‘मैं भी कोहली के इस अचानक फैसले से स्तब्ध हूं. मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं. विश्व क्रिकेट और भारत के लिए उन्होंने जो किया है, उसके लिए मैं उनकी सराहना कर सकता हूं. वह भारत के सबसे आक्रामक और फिट खिलाड़ियों में से एक हैं. आशा है कि वह एक खिलाड़ी के रूप में भारत के लिए चमक बिखेरना जारी रखेंगे.’

https://twitter.com/parthiv9/status/1482350103843438595?s=20

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने लिखा, ‘विराट कोहली भारत के लिए सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे हैं और वह अपनी उपलब्धियों पर गर्व कर सकते हैं. बतौर कप्तान शानदार पारी के लिए बधाई.’

https://twitter.com/IrfanPathan/status/1482348365925195788?s=20

इरफान पठान ने ट्विटर पर लिखा, ‘जब भी टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट कप्तानों की बात होगी. कोहली का नाम न केवल परिणामों के लिए होगा, बल्कि कप्तान के रूप में उनके प्रभाव के लिए याद रखा जाएगा. धन्यवाद विराट कोहली.’

https://twitter.com/ICC/status/1482397247933452288?s=20

ICC ने टि्वटर पर लिखा, ‘एक युग का अंत- भारतीय कप्तान के रूप में विराट कोहली का समय अब तक के सबसे सफल कप्तानों में से एक के रूप में जाना जाएगा.’

https://twitter.com/BCCI/status/1482386303606226945?s=20

बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, ‘बीसीसीआई भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को उनके शानदार नेतृत्व गुणों के लिए बधाई देता है. वह टेस्ट टीम को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले गए. उन्होंने 68 मैचों में भारत का नेतृत्व किया और 40 जीत के साथ देश के सबसे सफल कप्तान हैं.’

https://twitter.com/RCBTweets/status/1482347099790651398?s=20

TRENDING NOW

कोहली की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने ट्विटर पर लिखा, ‘आप एक प्रेरक और उत्कृष्ट कप्तान रहे हैं. भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए धन्यवाद. शानदार यादों के लिए धन्यवाद. आप हमेशा हमारे ‘कप्तान कोहली’ रहेंगे.’

(इनपुट: भाषा)