This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2022: Andy Flower और Gautam Gambhir के बाद लखनऊ टीम से जुड़े Vijay Dahiya
Vijay Dahiya बतौर सहायक कोच लखनऊ फ्रैंचाइजी से जुड़े हैं. वह एंडी फ्लॉवर और गौतम गंभीर को यहां सपॉर्ट करते दिखाई देंगे.
Written by India.com Staff
Last Published on - December 23, 2021 9:18 AM IST

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया (Vijay Dahiya) भी आईपीएल की नई फ्रैंचाइजी के सहायक कोच चुने गए हैं. संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) के नेतृत्व वाली फ्रैंचाइजी ने यह तीसरी बड़ी घोषणा की है. दहिया यहां टीम के मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर और हाल ही में मेंटॉर नियुक्त हुए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का साथ निभाएंगे. हालांकि इस फ्रैचाइजी ने अभी तक किसी भी खिलाड़ी को अपने साथ नहीं जोड़ा है. माना जा रहा है कि यहां कोच एंडी फ्लॉवर आए हैं तो भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) इस टीम का नेतृत्व करते दिख सकते हैं.
48 वर्षीय दहिया ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 19 एकदिवसीय मैच खेले हैं. वर्तमान में वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं. दहिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आरपीएसजी ग्रुप द्वारा पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, ‘लखनऊ आईपीएल फ्रैंचाइजी के लिए चुनने पर मैं खुश और आभारी हूं.’
दहिया ने पहले दो बार की आईपीएल विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सहायक कोच के रूप में काम किया था. उन्होंने दिल्ली रणजी टीम को कोचिंग देने के अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए टैलेंट स्काउट के रूप में भी काम किया है. टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर भी कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान भी रह चुके हैं, उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता को दो बार आईपीएल चैंपियन बनाया है.
TRENDING NOW
एक रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को अपना अगला कप्तान बनाने के लिए उनके साथ बातचीत भी शुरू कर दी है. बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक आईपीएल से जुड़ी दो नई फ्रैंचाइजियां नीलामी से पहले दो भारतीय एक विदेशी खिलाड़ियों को चुन सकती हैं.
