आईपीएल फाइनल: मुंबई तीन बार कर चुकी है छोटे लक्ष्‍य का बचाव, यहां देखें रिकॉर्ड लिस्‍ट

संजू सैमसन की टीम ने आज मैच के दौरान महज 131 रन का छोटा सा लक्ष्‍य गुजरात टाइटास को जीत के लिए दिया है। मुंबई की टीम दो बार छोटे लक्ष्‍य का बचाव कर चुकी है.

Edited By : India.com Staff |May 29, 2022, 11:21 PM IST

Published On May 29, 2022, 11:21 PM IST

Last UpdatedMay 29, 2022, 11:21 PM IST

IPL 2022 GT s RR Final राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम आईपीएल 2022 के खिताबी मैच में गुजरात टाइटंस के सामने पस्‍त हो गई. पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई. ऐसे में अपने डेब्‍यू सीजन में ही गुजरात टाइटंंस को खिताब जीतने का गोल्‍डन चांस मिल गया है. आईपीएल के बीते 14 साल के इतिहास पर एक बार नजर डालें तो पता चलता है कि खिताबी मुकाबले में पहले छोटे लक्ष्‍य वाले स्‍कोर का भी बचाव कई बार हो चुका है. मुंबई इंडियंस ऐसा तीन बार कर चुकी है. आइये हम आपको ऐस ही आकड़ों से रूबरू कराते हैं.

आईपीएल के फाइनल में सबसे छोटे लक्ष्‍य का बचाव करने की बात की जाए तो इस मामले में मुंबई इंडियंस पहले स्‍थान पर हैं. मुंबई की टीम ने साल 2017 में राइजिंग पुणे जायंट्स के खिलाफ खिताबी मैच में पहली पारी के दौरान 129/8 रन बनाकर भी जीत दर्ज की थी. साल 2009 में डैकन चार्जस ने 143/6 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था. इसी तर्ज पर साल 2013 में मुंबई की टीम 148/9 रन बनाने के बावजूद फाइनल में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को हराने में कामयाब रही थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

स्‍कोर टीम विरोध टीम ग्राउंड साल
129/8 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे जायंट्स हैदराबाद 2017
143/6 डैकन चार्जर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जोहान्‍सबर्ग 2009
148/9 मुंबई इंडियंस चैन्‍नई सुपर किंग्‍सs कोलकाता 2013
149/8 मुंबई इंडियंस चैन्‍नई सुपर किंग्‍स हैदराबाद 2019

Editor's Pick