खिताबी मैच में हार्दिक पांड्या का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन, अनिल कुंबले के विशेष क्‍लब में बनाई जगह

हार्दिक पांड्या ने आज आईपीएल 2022 के फाइनल में अपने ओवरों मे 17 रन देकर तीन विकेट निकाले. उनकी इस शानदार गेंदबाजी के चलते ही राजस्‍थान की टीम महज 130/9 रन ही बना पाई.

Edited By : India.com Staff |May 29, 2022, 10:45 PM IST

Published On May 29, 2022, 10:45 PM IST

Last UpdatedMay 29, 2022, 10:45 PM IST

IPL 2022 GT vs RR Final आईपीएल 2022 के अहम मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स की बल्‍लेबाजी ताश के पत्‍तों की तरह ढह गई तो इसके पीछे मुख्‍य वजह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) हैं. गुजरात के कप्‍तान ने तीन विकेट हॉल अपने नाम कर राजस्‍थान के बल्‍लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा दी. उन्‍होंने संजू सैमसन, जोस बटलर और शिमरोन हेटमायर जैसे बड़े बल्‍लेबाजों के विकेट चटकाए. इस प्रदर्शन के दम पर हार्दिक ने अनिल कुंबले (Anil Kumble) के क्‍लब में जगह बना ली है. राजस्‍थान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में महज नौ विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई. जोस बटलर ने सर्वाधिक 39 रनों का योगदान दिया. अन्‍य कोई बल्‍लेबाज टीम के लिए सहयोग नहीं दे पाया. यही वजह है कि गुजरात की टीम मैच में मजबूत स्थिति में दिख रही है.

रिकॉर्ड बुक में हार्दिक का नाम

गुजरात के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने जो खिताबी मैच में किया वो इससे पहले केवल भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान अनिल कुंबले ही कर पाए हैं. आईपीएल इतिहास में फाइनल मैच के दौरान कप्‍तान के प्रदर्शन के इतिहास पर नजर डालें तो इस मामले में आज हार्दिक ने कुंबले के क्‍लब में जगह बनाई. हालांकि अब भी कुंबले ही उनसे आगे हैं. उन्‍होंने साल 2009 के आईपीएल फाइनल के दौरान डैकन चार्जर्स के खिलाफ चार विकेट हॉल अपने नाम लिया था. आज हार्दिक ने कप्‍तान के तौर पर 17 रन देखकर चार विकेट निकाले.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फाइनल मैच में कप्‍तान का प्रदर्शन

अनिल कुंबले- कप्‍तान आरसबी, विरोधी टीम डेकन चार्जर, प्रदर्शन 4/16

हार्दिकपांड्या- कप्‍तान गुजरात टाइटंस, विरोधी टीम राजस्‍थान रॉयल्‍स, प्रदर्शन 3/17

Editor's Pick