add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

हार्दिक पंड्या को पसंद दालभात, प्रैक्टिस में जरूर लेकर जाते हैं खिचड़ी

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने सोमवार को नए आईपीएल चैंपियन की मेजबानी की और उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान हार्दिक पंड्या ने अपने पसंदीदा भोजन के बारे में बताया.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 31, 2022 9:24 AM IST

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ट्रॉफी जीतने के बाद फैंस के बीच जश्न मनाने उतरी. हजारों फैंस अहमदाबाद की सड़कों पर जमा थे… सिर्फ ट्रॉफी और पसंदीदा क्रिकेटर की झलक पाने को. ऊपर से खुली बस में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ट्रॉफी थामे खड़े थे और फैंस पूरे जोश के साथ उन्हें बधाई दे रहे थे.

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल (Bhupendrabhai Patel) ने खुद टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया. इस दौरान खिलाड़ियों की सीएम के साथ मजेदार बातें हुईं. मुलाकात के दौरान जब सीएम ने पूछा कि हार्दिक पंड्या को कौन सा खाना पसंद है, तो पंड्या ने गुजराती में जवाब देते हुए कहा कि उन्हें दालभात-खिचड़ी बेहद पसंद है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हार्दिक पंड्या ने बताया कि आज भी वह प्रैक्टिस के दौरान अपने टिफिन में दालभारत जरूर लेकर जाते हैं. वहीं जब गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल से यही सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि थेपला काफी पसंद है.

मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘आईपीएल 2022 विजेता गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों से बात करने का मौका मिला. उन्होंने टीम के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर वाला बल्ला मुझे भेंट में दिया. इससे मिलने वाली धनराशि राज्य की लड़कियों की शिक्षा के लिए इस्तेमाल की जाएगी. सभी खिलाड़ियों को बधाई.’’

गुजरात टाइटंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले ही सत्र में खिताबी जीत का जश्न मनाने के लिए सोमवार को ऊपर से खुली बस में सड़कों पर उतरी तो उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों प्रशंसक शहर की सड़कों पर जमा हो गए.