• Home
  • News
  • Cricket news i will remember all the tips given by virat kohli forever says venkatesh iyer 5090602

IND vs NZ- Virat Kohli से मिली टिप्स हमेशा याद रखूंगा: Venkatesh Iyer

वेंकटेश अय्यर T20 World Cup 2021 में भारतीय टीम के साथ मौजूद थे. इस दौरान विराट कोहली ने कही उनसे यह बात...

Edited By : India.com Staff |Nov 10, 2021, 05:54 PM IST

Published On Nov 10, 2021, 05:54 PM IST

Last UpdatedNov 10, 2021, 05:54 PM IST

T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में भारत के लचर प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम की नई रूप-रेखा तैयार करने की योजनाएं शुरू हो चुकी हैं. वर्ल्ड कप खत्म होने के तीन दिन बाद ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई नए युवा चेहरों को मौका मिला है.

युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर भी इनमें से एक हैं. अय्यर ने हाल ही में आईपीएल में डेब्यू किया था. वह इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खोज माने जा रहे हैं. भारतीय टीम में पहली बार चयन के बाद इस युवा खिलाड़ी ने विराट कोहली (Virat Kohli) से मिले गुरु मंत्र को याद किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अय्यर आईपीएल खत्म होने के बाद इस युवा खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में नेट बॉलर के रूप में भारतीय टीम के साथ रुके थे. इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने उनके अभ्यास को देखकर उन्हें कुछ जरूरी टिप्स दिए थे.

अय्यर ने भारतीय टीम में अपने चयन के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है. इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के साथ बिताए अपने वक्त को याद किया है. अय्यर ने कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप में नेट सत्र के दौरान मैंने टीम के ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों से मैंने काफी बातचीत की.

विराट भाई ने बस इतना कहा कि मैं जो भी कर रहा हूं उस पर फोकस बनाए रखूं. उन्होंने कहा कि मैं अच्छा कर रहा हूं और ऐसे ही परफॉर्म और कड़ी मेहनत करता रहूं. मैं विराट भाई से मिले इन टिप्स को हमेशा याद रखूंगा.’

बता दें भारतीय टीम अब टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में खेलेगी. अय्यर से इस बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं रोहित भाई के अंडर खेलने में उत्सुक हूं. वह सचमुच वह महान खिलाड़ी हैं.

टीम सही में मजबूत दिख रही है. मुझे भरोसा है कि हम बेहतर परफॉर्म करेंगे. यह सीखने के लिए भी अच्छा अनुभव होगा और रोहित भाई के अंडर खेलने के लिए सभी खिलाड़ी उत्सुक होंगे.’

Editor's Pick