This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ICC Men's T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच 28 महीनों बाद भिंड़त, जानिए किस दिन खेला जाएगा 'हाईवोल्टेज मैच'
ICC Men's T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान को ग्रुप दो में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - August 4, 2021 4:26 PM IST

ICC Men’s T20 World Cup: टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में कराया जाएगा. भारत-पाकिस्तान को सुपर-12 में एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है. भारत और पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में होने से दोनों देशों के बीच एक बार फिर आईसीसी के टूर्नामेंट में जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा. भारत का टी20 विश्व कप के सभी सत्रों में पाकिस्तान के खिलाफ 5-0 का रिकॉर्ड रहा है. दोनों देशों के बीच 16 जून 2019 को अंतिम मुकाबला वनडे विश्व कप के दौरान खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 89 रन से जीत दर्ज की थी.
अब दोनों मुल्कों के बीच इस हाईवोल्टेज मैच को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप की भिड़ंत 24 अक्टूबर को रविवार के दिन होने की संभावना है . अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) हालांकि टूर्नामेंट का अधिकृत कार्यक्रम कुछ दिनों में जारी करेगा.
आईसीसी अंतिम कार्यक्रम पर फैसला करने से पहले सामान्य तौर पर कार्यक्रम के दो से तीन सेट रखता है. लेकिन भारत-पाक मुकाबले की लोकप्रियता को देखते हुए यह मैच हफ्ते के अंत कराया जा सकता है.
इसकी जानकारी रखने वाले आईसीसी बोर्ड के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘अभी तक रविवार 24 अक्टूबर के विकल्प की संभावना है क्योंकि पहले हफ्ते के क्वालीफाइंग मैच 17 अक्टूबर से ओमान के मस्कट में शुरू होंगे. इसलिये जब मुख्य राउंड रोबिन के मुकाबले खेल जायेंगे तो भारत-पाक मैच से शुरुआत करना अच्छा होगा जो ‘टीआरपी’ के लिये सर्वश्रेष्ठ होगा.’’
राउंड-1 में आठ टीमें होंगी जिसमें ऑटोमेटिक क्वालीफायर्स श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं. ये टीमें उन छह टीमों के खिलाफ खेलेंगी जिन्होंने क्वालीफाईंग इवेंट के जरिए इस टूर्नामेंट में जगह बनाई है. आयरलैंड, नीदरलैंड, नामीबिया श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में जबकि ओमान, पीएनजी, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश ग्रुप बी में होंगे.
सुपर-12 में ग्रुप-1 में गत विजेता वेस्टइंडीज, 2010 की चैंपियन इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका है. इनके अलावा राउंड-1 से क्वालीफाई करने वाली अन्य दो टीम भी इस ग्रुप में शामिल होंगी. ग्रुप-2 में 2007 की चैंपियन टीम भारत, 2009 की विनर पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और राउंड-1 से क्वालीफाई करने वाली अन्य दो टीम होंगी. दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीम सुपर-12 स्टेज में पहुंचेगी. दो टीमें 20 मार्च 2021 की टीम रैंकिंग के आधार पर चुनी जाएंगी. ग्रुप इस प्रकार हैं :
राउंड-1 :
ग्रुप ए : श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया
ग्रुप बी : बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गुएना (पीएनजी) और ओमान.
सुपर-12 :
ग्रुप 1 : इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ए1 और बी2
ग्रुप 2 : भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ए2 और बी1.
