• Home
  • News
  • Cricket news icc odi rankings india vs south africa virat kohli rohit sharma retain place quinton de kock rassie van der dussen big gainer 5206869

ICC ODI Rankings: विराट-रोहित टॉप-3 में बरकरार, डी कॉक-डुसेन ने लगाई बड़ी छलांग

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्‍ट सीरीज के दौरान रासी वान डर डुसेन ने 118 और क्विंटन डी कॉक ने 76 से अधिक की औसत से रन बनाए. विराट कोहली ने भी दो अर्धशतक जड़कर अपनी जगह को बरकरार रखा है.

Edited By : India.com Staff |Jan 26, 2022, 03:26 PM IST

Published On Jan 26, 2022, 03:26 PM IST

Last UpdatedJan 26, 2022, 03:26 PM IST

भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खत्‍म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद आईसीसी ने 50 ओवरों के क्रिकेट में ताजा रेंकिंग (ICC ODI Rankings) जारी की. विराट कोहली (Virat Kohli) दूसरे स्‍थान पर बने हुए हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी संयुक्‍त रूप से रॉस टेलर (Ross Taylor) के साथ तीसरे स्‍थान पर बरकरार हैं. अफ्रीका में भले ही भारत को वनडे सीरीज 0-3 से गंवानी पड़ी हो लेकिन इसके बावजूद विराट ने तीन मैचों में दो अर्धशतक जड़कर अपनी भूमिका को साबित किया. रोहित शर्मा चोट के चलते इस सीरीज का हिस्‍सा नहीं बन पाए.

भारत को अपने घर पर धूल चटाने का फायदा सबसे ज्‍यादा क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) को मिला. वो चार पायदान की बढ़त के साथ वनडे रैंकिंग में पांचवें स्‍थान पर पहुंच गए हैं. उन्‍होंने इस सीरीज में तीन मैचों में 76 की औसत से 229 रन बनाए. रासी वान डर डुसेन (Rassie van der Dussen) ने 10 स्‍थानों की बढ़त प्राप्‍त की. वो अब टॉप-10 में 10वें स्‍थान पर आ गए हैं. डी कॉक के बाद सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्‍थान पर डुसेन रहे. उन्‍होंने तीन मैचों में 218 की औसत से 218 रन बनाए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने इस सीरीज में दो बार विराट कोहली को आउट किया. वो गेंदबाजों की रैंकिंग में 18 पायदान की बढ़त के साथ 33वें स्‍थान पर पहुंच गए हैं.

Editor's Pick