ICC Player of the Month: वार्नर-साउदी सहित ये क्रिकेटर हुए नामांकित, एक सप्‍ताह में विजेता का ऐलान

टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 (ICC Player of the Month) के दौरान डेविड वार्नर प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे.

Edited By : India.com Staff |Dec 07, 2021, 05:30 PM IST

Published On Dec 07, 2021, 05:30 PM IST

Last UpdatedDec 07, 2021, 05:30 PM IST

आईसीसी ने मंगलवार को नवंबर माह के लिए प्‍लेयर ऑफ द मंथ की घोषणा कर दी. टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे डेविड वार्नर सहित पाकिस्‍तान के पाकिस्तान के बल्लेबाज आबिद अली और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को पुरुष श्रेणी में नामांकित किया गया है. वहीं, महिलाओं की श्रेणी में विंडीज की ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज और पाकिस्‍तान की स्पिनर अनम अमीन सहित बांग्लादेश की नाहिदा अख्तर को जगह मिली है. अब फैन्‍स इन क्रिकेटर्स में से वोटिंग के जरिए अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को दोनों श्रेणी में चुनेंगे. इसके बाद अगले सप्‍ताह आईसीसी विजेता की घोषणा करेगी.

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने बीते माह पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 पर कब्‍जा किया था. इसके सूत्रधार कंगारू टीम के सलामी बल्‍लेबाज डेविड वार्नर बने थे. आईपीएल 2021 में खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्‍होंने जबर्दस्‍त वापसी की. वार्नर ने विश्‍व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 49 और न्यूजीलैंड के खिलाफ में 53 रनों की शानदार पारी खेली थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय की चार पारियों में उन्होंने 69.66 के औसत और 151.44 के स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए. उनके यह प्रदर्शन आस्ट्रेलिया को विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज आबिद अली को चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) श्रृंखला के पहले मैच में 133 और 91 रन की पारी खेली. वह इस मैच के मैन ऑफ द मैच भी रहे.

साउदी ने सबसे छोटे प्रारूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के तुरंत बाद कानपुर में भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट में आठ विकेट चटकाये. यह मैच ड्रॉ पर छूटा.

उन्होंने टी20 विश्व कप के दौरान नवंबर में खेले गये मैचों में  सात विकेट विकेट लिये और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई. महिलाओं के वर्ग में बांग्लादेश की नाहिदा ने इस दौरान चार एकदिवसीय में 13 विकेट झटके और महज 2.22 रन प्रति ओवर खर्च किये.

अनम ने भी नवंबर में 13 विकेट लिये और तीन रन प्रति ओवर के हिसाब से रन खर्च किये. वेस्टइंडीज की हरफनमौला मैथ्यूज को दूसरी बार नामांकन मिला है. उन्होंने इससे पहले जुलाई में अपनी कप्तान स्टैफनी टेलर के साथ नामांकन हासिल किया था. उन्होंने नवंबर में चार एकदिवसीय मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 141 रन बनाये और 13.11 की औसत से नौ विकेट हासिल किये.

Editor's Pick