ICC Player of The Month- September: नेपाल के संदीप लामिछाने बने सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी, महिला वर्ग में इन्‍हें मिला सम्‍मान

ICC Player of The Month- September: नेपाल के संदीप लामिछाने बने सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी, महिला वर्ग में इन्‍हें मिला सम्‍मान

Edited By : India.com Staff |Oct 11, 2021, 05:18 PM IST

Published On Oct 11, 2021, 05:18 PM IST

Last UpdatedOct 11, 2021, 05:18 PM IST

ICC Player of the Month- September: आईसीसी ने गुरुवार को सितंबर महीने के लिए प्‍लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान कर दिया है. नेपाल के 21 साल के स्पिनर संदीप लामिछाने को पुरुष और इंग्‍लैंड की हीथर नाइट को महिला वर्ग में इस पुरुस्‍कर से नवाजा गया. संदीप लामिछाने ने यह शानदार प्रदर्शन आईसीसी के आगामी 50 ओवरों के विश्‍व कप के लिए सुपर लीग-2 के मैचों के शानदार प्रदर्शन के लिए मिला.

संदीप लामिछाने ने नेपाल की तरफ से खेलते हुए छह मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उनकी गेंदबाजी की औसत 7.38 की रही. संदीप की गेंदबाजी की इकनॉकी इन छह मैचों के दौरान महज 3.17 की थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ICC Player of the Month- September:  साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्‍लेबाज जेपी डुमिनी आईसीसी के पैनल में थे जिन्‍होंने संदीप को चुना. उन्‍होंने नेपाल के इस लेग स्पिनर के खेल की तारीफ करते हुए बताया कि सितंबर महीने के लिए नंबर-1 खिलाड़ी बनने की दौड़ में बांग्‍लादेश के नसुम अहमद और अमेरिका के जसकरन मल्‍हौत्रा भी थे.

महिला श्रेणी में हीथर नाइट ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका इनाम उन्‍हें मिला है. इंग्‍लैंड की टीम ने वनडे सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया था. बता दें कि सितंर के महीने में भारत ने ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला. पिछले महीने की शुरुआत में भारत ने इंग्‍लैंड दौरे पर एक टेस्‍ट मैच खेला था जबकि दूसरा मुकाबला कोराना महामारी के चलते रद्द हो गया था. इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी यूएई आ गए जहां आईपीएल 2021 खेला जा रहा है.

Editor's Pick