ICC T20 World Cup 2021: Mohammad Nabi बने टी20 टीम के कप्तान, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ी उथल पुथल

राशिद खान ने क्रिकेट बोर्ड से नाराजगी जताते हुए कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद मोहम्मद नबी को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Edited By : India.com Staff |Sep 10, 2021, 02:24 PM IST

Published On Sep 10, 2021, 02:24 PM IST

Last UpdatedSep 10, 2021, 02:24 PM IST

ICC T20 World Cup 2021: टी20 विश्व कप से ठीक पहले राशिद खान (Rashid Khan) ने अफगानिस्तान की कप्तानी छोड़ दी है. स्टार स्पिनर इस बात से खफा हैं कि उनकी सलाह के बिना राष्ट्रीय टीम का चयन किया गया, जिसके विरोध में उन्होंने कप्तानी से हटने का फैसला लिया है. अब ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) को आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम का कप्तान चुना गया है. टी20 विश्व कप-2021 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यूएई और ओमान में खेला जाएगा.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने अभी तक नबी की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस 36 वर्षीय आलराउंडर ने ट्वीट करके बताया कि है कि उन्हें टीम की कमान सौंपी गयी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नबी ने ट्वीट किया, ‘‘इस महत्वपूर्ण दौर में मैं टी20 प्रारूप में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की अगुवाई करने की एसीबी की घोषणा की प्रशंसा करता हूं. हम आगामी टी20 विश्व कप में राष्ट्र की शानदार छवि पेश करेंगे.’’

राशिद ने गुरुवार को कप्तान पद से हटने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि टी20 विश्व कप के लिए टीम को अंतिम रूप देने से पहले उनसे नहीं पूछा गया था.

राशिद खान ने अपने ट्वीट में लिखा, “एक कप्तान होते हुए और अपने देश का जिम्मेदार नागरिक होते हुए मेरे पास यह हक है कि टीम के चयन का मैं भी हिस्सा बनूं. सिलेक्शन कमेटी और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उस टीम चयन के लिए मेरी सहमति नहीं ली, जिसकी एसीबी मीडिया ने घोषणा की है. मैं तुरंत प्रभाव से कप्तानी छोड़ने का निर्णय ले रहा हूं. अफगानिस्तान के लिए खेलना हमेशा मेरे लिए गर्व की बात रही है.”

ICC T20 World Cup, Afghanistan Squad: राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, हजरातुल्लाह जजई, उस्मान गनी, अजगर अफगान, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, हस्मातुल्लाह शाहिदी, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, करीम जनत, गुलबदिन नैब, नवीन उल हक, हामिद हसन, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, शापूर जादरान, दौलत जादरान. रिजर्व: अफसर जजई, फरीद अहमद मलिक.

Editor's Pick