ICC T20 World Cup Points Table 2021: ग्रुप-1 में SF में प्रवेश के लिए AUS-SA में कड़ी टक्‍कर, तीसरे स्‍थान पर फिसले कंगारू

ICC T20 World Cup Points Table 2021: शनिवार को ऑस्‍ट्रेलिया को इंग्‍लैंड और श्रीलंका को साउथ अफ्रीका ने मात दी.

Edited By : India.com Staff |Oct 31, 2021, 08:51 AM IST

Published On Oct 31, 2021, 08:51 AM IST

Last UpdatedOct 31, 2021, 08:51 AM IST

ICC T20 World Cup Points Table 2021: टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के प्‍वाइंट्स टेबल में शनिवार को बड़ा उलटफेर किया. शनिवार को सुपर-12 में ग्रुप-1 में दो मुकाबले खेले गए. दोपहर को हुए मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका को परास्‍त किया. वहीं, शाम साढ़ सात बजे से ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के बीच अहम मुकाबला खेला गया. इस मैच में इंग्‍लैंड की टीम को आठ विꩉकेट से बड़ी जीत मिली. इस विꩉजय के साथ ही इंग्‍लैंड ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए ग्रुप-1 में अपनी जगह और मजबूत कर ली है. इंग्‍लैंड का अब सेमीफाइनल में प्रवेश पाना लगभग तय माना जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में हार से बड़ा झटका लगा. एरोन फिंच की कप्‍तानी वाली कंगारू टीम अब दूसरे से तीसरे स्‍थान पर खिसक गई है. साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को चार विकेट से हराकर दूसरे स्‍थान पर जगह बना ली है. ऑस्‍ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमों ने तीन मैच खेलकर दो जीत दर्ज की है. हालांकि नेट रनरेट के आधार पर साउथ अफ्रीका पहले स्‍थान पर आ गई है जबकि ऑस्‍ट्रेलिया अब तीसरे स्‍थान पर खिसक गई है. साउथ अफ्रीका की नेट रनरेट 0.210 है और ऑस्‍ट्रेलिया  -0.627 नेट रनरेट पर है. ग्रुप-1 में ऑस्‍ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए काफी कड़ी टक्‍कर देखने को मिल रही है. हालांकि ग्रुप-1 की बात की जाए तो आज न्‍यूजीलैंड और भारत अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगे. इस मैच के नतीजे से सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम को लेकर तस्‍वीर कुछ हद तक स्‍पष्‍ट हो सकती है. पाकिस्‍तान का अबतक सभी तीन मैच जीतकर प्‍लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20 World Cup Points Table 2021 Super-12 Group 1

टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा प्वाइंट्स नेटरनरेट
इंग्लैंड 3 3 0 0 0 6 +3.948
साउथ अफ्रीका 3 2 1 0 0 4 +0.210
ऑस्‍ट्रेलिया 3 2 1 0 0 4 +0.627
श्रीलंका 3 1 2 0 0 2 +0.350
वेस्‍टइंडीज 3 1 2 0 0 2 -1.598
बांग्‍लादेश 3 0 3 0 0 0 -1.069

 

T20 World Cup Points Table 2021 Super-12, Group-2

टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा प्वाइंट्स नेटरनरेट
पाकिस्तान 3 3 0 0 0 6 +0.638
अफगानिस्तान 2 1 1 0 0 2 +3.092
नामीबिया 1 1 0 0 0 2 0.550
न्यूजीलैंड 1 0 1 0 0 0 -0.532
भारत 1 0 1 0 0 0 -0.973
स्कॉटलैंड 2 0 2 0 0 0 -3.562

 

Editor's Pick