This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ICC Under 19 World Cup 2022: साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड कप से बाहर कर इंग्लैंड सेमीफाइनल में
इंग्लैंड ने जैकब बेथेल के बेहतरीन ऑलराउंड खेल के दम पर साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइल में प्रवेश कर लिया. 88 रन की पारी खेलने वाले बेथेल ने एक विकेट भी अपने नाम किया.
Written by India.com Staff
Last Published on - January 27, 2022 4:38 PM IST

वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप (ICC Under 19 World Cup 2022) में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. साउथ अफ्रीकी टीम ने टूर्नामेंट के पहले क्वॉर्टर फाइनल में इंग्लैंड को 210 रन का आसान सा लक्ष्य दिया था. इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 88 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी टीम को आसानी से जीत दिला दी. इससे पहले इस खिलाड़ी ने बेहतरीन गेंदबाजी भी और 7 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट भी अपने नाम किया. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
सेमीफाइनल में उसका सामना श्रीलंका या अफगानिस्तान से होगा. श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार को एंटीगुआ में होगा. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरूआत की. पारी का पहला चौका चौथे ओवर की पहली गेंद पर लगा. अगली गेंद पर जोशुआ बॉयडेन ने वेलेंटाइन किटिमे को आउट किया.
बॉयडेन ने सलामी बल्लेबाज एथान जॉन कनिंगघम के रूप में टूर्नामेंट का अपना 12वां विकेट लिया. दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 21 रन था. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और गेहार्डस मारी ने पारी को संभालकर 55 रन जोड़े.
ब्रेविस ने लगातार चौथे मैच में पचास से अधिक रन बनाए लेकिन शतक से तीन रन से चूक गए. उनके आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिए. रेहान अहमद ने 48 रन देकर चार विकेट लिए.
इंग्लैंड की पारी का आकर्षण बेथेल रहे, जिन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 20 गेंद में 50 रन पूरे किए. वह 42 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए तब तक इंग्लैंड की जीत लगभग तय हो चुकी थी. 5वें नंबर पर उतरे विलियम लक्सटोन ने 41 गेंद में 47 रन बनाए.
प्लेट वर्ग में जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को हराया और अब उसका सामना आयरलैंड से होगा. वहीं वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी को मात दी. अब उसका सामना संयुक्त अरब अमीरात से होगा, जबकि पापुआ न्यू गिनी प्लेट प्लेआफ में युगांडा से खेलेगी.
