बायो बबल के बावजूद 3 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, क्रिकेट जगत में हड़कंप

कोविड लक्षण पाए जाने के बाद टीम के सभी सदस्यों की जांच की गई, तो तीन खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव मिले.

Edited By : India.com Staff |Nov 21, 2021, 07:55 PM IST

Published On Nov 21, 2021, 07:55 PM IST

Last UpdatedNov 21, 2021, 07:55 PM IST

ICC Womens World Cup Qualifier 2021: क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आई है. जिम्बाब्वे में जारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2021 में तीन श्रीलंकाई महिला क्रिकेटर कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं. हरारे में जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल के तहत इन मुकाबलों का आयोजन हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद दो खिलाड़ियों में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए. इसके बाद टीम के सभी सदस्यों की जांच की गई, तो तीन खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव मिले.

तीसरे खिलाड़ी में हालांकि कोई लक्षण नहीं दिख रहा है. तीनों खिलाड़ी पृथकवास में चिकित्सकों की निगरानी में है. श्रीलंकाई टीम के शेष सदस्यों का रिपोर्ट नेगेटिव रहा लेकिन एहतियात के तौर पर पूरी टीम पृथकवास में है. मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ उनके शुरुआती मैच से पहले फिर से सभी की जांच होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी के प्रतियोगिता प्रमुख क्रिस टेटली ने कहा कि यह टूर्नामेंट का आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमने टीमों को 15 खिलाड़ियों को रखने की अनुमति दी है जिससे चोट, बीमारी या कोविड-19 स्थिति से निपटा जा सके. इसके अलावा टीमों को अपने साथ अतिरिक्त खिलाड़ियों को लाने की अनुमति है. श्रीलंकाई टीम के बाकी सदस्यों की करीब से निगरानी की जा रही है. ’’

बता दें कि यह टूर्नामेंट 2022 में न्यूजीलैंड में चार मार्च से तीन अप्रैल तक 2022 होने वाले महिला विश्व कप के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट है. तय कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर को श्रीलंका टीम का मुकाबला नीदरलैंड से होना है. इनके अलावा वेस्टइंडीज की टीम आयरलैंड से भिड़ेगी, जबकि पाकिस्तान और थाईलैंड की टीमें ग्रुप-बी के मुकाबले में आमने-सामने रहेंगी. इस दिन ग्रुप-बी से बांग्लादेश और यूनाइटेड स्टेट का मुकाबला भी होगा.

Editor's Pick