This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉल टैम्परिग कांड में नहीं फंसती तो Ricky Ponting होते टी20 टीम के कोच
रिकी पॉन्टिंग तब इस भूमिका के लिए बहुत उत्साहित थे लेकिन बॉल टैम्परिंग कांड ने सब कुछ बदलकर रख दिया.
Written by India.com Staff
Last Published on - October 8, 2021 10:52 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल ला देने वाले बॉल टैम्परिंग कांड (Ball Tampering Scandal) की यादें अभी भुलाई नहीं गई हैं. इस कांड ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को काफी पीछे धकेल दिया. बॉल टैम्परिंग कांड में फंसे उसके 3 खिलाड़ियों को लंबा प्रतिबंध झेलना पड़ा था. इससे टीम का संतुलन पूरा बिगड़ गया था.
इसके अलावा अब खुलासा हुआ है कि कंगारू टीम को टी20 फॉर्मेट के लिए तब नया कोच मिलने वाला था और यह थे उसके पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting), जो इस भूमिका के लिए तैयार थे. लेकिन इस कांड के होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया.
कंगारू टीम के तत्कालीन कोच डेरेन लेहमन (Darren Lehmann) ने यह खुलासा किया है. लेहमन ने कहा कि पॉन्टिंग इस नई भूमिका के लिए तैयार थे और वह उत्सुक भी थे. उस दौर साल 2017-18 में रिकी ने बतौर असिस्टेंट कोच डेरेन लेहमन की मदद की थी. इसके बाद वह सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर भी बतौर सहायक कोच टीम के साथ थे.
पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ने लेहमन को साफ कर दिया था कि वह टी20 टीम के साथ बतौर कोच जुड़ने के लिए तैयार हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान (Ricky Ponting) ने रिकी पॉन्टिंग के बतौर कोच काफी तारीफ की है. लेहमन हेराल्ड और द एज से अपने कोचिंग करियर पर चर्चा कर रहे थे.
उन्होंने कहा, ‘एक कोच के रूप में रिकी पॉन्टिंग का सीवी बहुत मजबूत है, तब वह आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की कोचिंग कर रहे थे और आज भी वह वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ बतौर कोच जुड़े हुए हैं. उनकी कोचिंग में दिल्ली पिछली बार की उपविजेता है और इस बार भी वह शानदार ढंग से अपने अभियान को आगे बढ़ा रही है.’
TRENDING NOW
उन्होंने कहा कि पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ने उन्हें यह खुद बताया था कि वह पैट हॉवर्ड से इस संदर्भ में बातचीत कर चुके थे. लेकिन उसके बाद बॉल टैम्परिंग के कांड ने सब बदल कर रख दिया. बता दे साउथ अफ्रीका दौरे पर जब कंगारू टीम नियोजित योजना के तहत बॉल टैम्परिंग में फंसी तो इसने क्रिकेट की दुनिया को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया.
इस कांड के बाद टीम के तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और उपकप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) को उनके पद से भी हटाया गया और दोनों पर एक-एक साल का बैन लगाया गया था. इसके अलावा कैमरन बैनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) पर भी 9 महीने का बैन लगाया गया.
