• Home
  • News
  • Cricket news if rain spoil the ipl playoff match so new rule is here how will the winner get selected 5408211

आईपीएल 2022 प्लेऑफ में बारिश का साया, अगर नहीं हुआ मैच तो सिर्फ सुपर ओवर से होगा विजेता का फैसला

प्लेऑफ के पहले 2 मुकाबले कोलकाता में आयोजित होने है. इन दिनों वहां बारिश का मौसम है, जिसके चलते आईपीएल के इन नियमों को जान लेना जरूरी है.

Edited By : India.com Staff |May 23, 2022, 04:02 PM IST

Published On May 23, 2022, 04:02 PM IST

Last UpdatedMay 23, 2022, 04:02 PM IST

इंडियन प्रीमियल लीग (IPL 2022) अब अपने समापन की ओर बढ़ रही है. 70 मैचों की लीग स्टेज के पूरा होने के बाद इस लीग का विजेता सामने आने से अब सिर्फ 4 मैच बाकी हैं और इस सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को नया विजेता सामने आ जाएगा. इस बीच प्लेऑफ के पहले दो मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले जाने हैं, जहां इन दिनों मौसम की रिपोर्ट खेल प्रेमियों के लिए सुखद नहीं हैं. पश्चिम बंगाल में इन दिनों कालबैसाख मौसम (तेज हवाओं के साथ तेज बारिश) चल रहा है, जिसके चलते शहर में रोज शाम को बारिश हो रही है.

अगर मंगलवार और बुधवार को भी यहां शाम को बारिश होती है तो फिर प्लेऑफ का मजा कुछ किरकिरा हो सकता है. हालांकि आयोजकों ने पहले ही नियम तय किए हुए हैं अगर किसी कारण से मैच पूरे 20-20 ओवर का नहीं हो पाता है तो फिर उसे अतिरिक्त टाइम का इंतजार कर मैच के ओवरों में कटौती की जा सकती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल के दिशानिर्देशों के अनुसार, अगर 20-20 ओवर के मैच की संभावना नहीं बन रही है तो ओवर कम कर के 5-5 ओवर तक भी किया जा सकता है. यहा स्थिति इस लायक भी नहीं बचती है तो फिर सिर्फ सुपर ओवर का खेल कराकर क्वॉलीफायर्स के विजेता का फैसला किया जा सकता है.

यह नियम क्वॉलीफायर एक, एलिमिनेटर, क्वॉलीफायर दो पर भी लागू होंगे, जिनके लिए कोई रिजर्व दिन नहीं रखे गए हैं. खिताबी मुकाबले के लिए 30 मई को रिजर्व दिन रखा गया है. यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा. अगर 29 मई को फाइनल शुरू होता है और एक भी गेंद फेंकी जाती है तो मैच अगले दिन (रिजर्व डे) वहीं से शुरू होगा जहां रुका था.

बता दें मंगलवार को पहले क्वॉलीफायर में राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (GT) से होगी, जबकि अगले दिन इसी स्थान पर एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम आमने सामने होंगी. दूसरा क्वॉलीफायर और फाइनल अहमदाबाद में क्रमश: शुक्रवार और रविवार को खेला जाना है.

Editor's Pick