• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • Cricket news ind vs ban live streaming when and where to watch india u19 vs bangladesh u19 super league quarter final 2 u19 world cup 2022 matches on tv and online 5210103

IND vs BAN Live Streaming, U19 World Cup 2022: मोबाइल पर इस तरह देखें विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

India U19 vs Bangladesh U19 Live Streaming, भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंडर-19 विश्व कप का नॉकआउट मैच खेला जाना है. भारतीय टीम बांग्लादेश को बिल्कुल भी कम नहीं आंक सकती है.

Edited By : India.com Staff |Jan 28, 2022, 02:44 PM IST

Published On Jan 28, 2022, 02:44 PM IST

Last UpdatedJan 28, 2022, 02:44 PM IST

Live Streaming India U19 vs Bangladesh U19, Super League Quarter-Final 2 Match, ICC U19 World Cup 2022: भारत और बांग्लादेश की अंडर-19 टीमों के बीच 29 जनवरी को सुपर लीग का क्वार्टर फाइनल-2 खेला जाना है. दोनों टीमें इस नॉकआउट मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. भारत ने ग्रुप-बी के अपने सभी मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने ग्रुप-ए में 3 में से 2 मुकाबले अपने नाम किए. भारतीय टीम बांग्लादेश को हल्के में नहीं आंक सकती है. विपक्षी टीम की बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में शानदार रही है.

कब और कहां खेला जाएगा India और Bangladesh के बीच अंडर-19 विश्व कप मैच?

भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 विश्व कप का यह मुकाबला एंटिगुआ के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड (Coolidge Cricket Ground, Antigua) में शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कहां देख सकेंगे India और Bangladesh मैच का Live Telecast?

आप अंडर-19 वर्ल्ड कप के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकेंगे.

कहां देखें India U19 vs Bangladesh 19 World Cup 2022 मैच की live streaming?

भारत-बांग्लादेश के बीच इस मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर उपलब्ध रहेगी.

India U19 और Bangladesh की टीमों में कौन-कौन खिलाड़ी?

India U19 Full Squads: यश ढुल (कप्तान), दिनेश बाना (विकेटकीपर), हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, शेख रशीद, आराध्या यादव, निशांत सिंधु, कौशल तांबे, रवि कुमार, सिद्धार्थ यादव, राजवर्धन हैंगरगेकर, मानव पारेख, अनीश्वर गौतम, राज बावा, वासु वत्स , विक्की ओस्तवाल, गर्व सांगवान.

Bangladesh U19 Squad: रकीबुल हसन (कप्तान), अब्दुल्ला अल मामून, अरिफुल इस्लाम, मोहम्मद फहीम, महफिजुल इस्लाम, रिपन मोंडोल, नैमुर रोहमन, तंजीम हसन साकिब, प्रांतिक नवरोज नबील, आइच मुल्ला, आशिकुर जमां, इफ्ताखेर हुसैन इफती, एसएम महरोब, मुसफिक हसन, तहजीबुल इसलाम.

Editor's Pick