IND vs ENG Final Live Streaming, U19 World Cup 2022: रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs ENG Final Live Streaming, भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को अंडर-19 विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम के पास रिकॉर्ड पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम करने का शानदार मौका है.

Edited By : India.com Staff |Feb 04, 2022, 12:00 PM IST

Published On Feb 04, 2022, 12:00 PM IST

Last UpdatedFeb 04, 2022, 12:00 PM IST

Live Streaming India U19 vs England U19, Super League Final Match, ICC U19 World Cup 2022: भारत और इंग्लैंड के बीच 5  फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाना है, जिसमें भारतीय टीम रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. भारत की जूनियर टीम इससे पहले साल 2000, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018 और 2020 में खिताबी मुकाबले तक पहुंच चुकी है, जिसमें उसने साल 2000, 2008, 2012 और 2018 में विश्व कप अपने नाम किया. मोहम्मद कैफ (Mohammed Shami), विराट कोहली (Virat Kohli), उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand), पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के बाद अब यश ढुल (Yash Dhull) के पास खिताब जिताने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बनने का मौका है.

कब और कहां खेला जाएगा India और England के बीच अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला एंटिगुआ के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड (Coolidge Cricket Ground, Antigua) में शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कहां देख सकेंगे India और England के बीच फाइनल मैच का Live Telecast?

भारत-इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले का सीधा प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकेंगे.

कहां देखें India U19 vs England 19 World Cup 2022 Final मैच की live streaming?

भारत-इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर उपलब्ध रहेगी.

India U19 और England की टीमों में कौन-कौन खिलाड़ी?

India U19 Full Squads: यश ढुल (कप्तान), दिनेश बाना (विकेटकीपर), हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, शेख रशीद, आराध्या यादव, निशांत सिंधु, कौशल तांबे, रवि कुमार, सिद्धार्थ यादव, राजवर्धन हैंगरगेकर, मानव पारेख, अनीश्वर गौतम, राज बावा, वासु वत्स , विक्की ओस्तवाल, गर्व सांगवान.

England U19 Full Squads: टॉम पर्स्ट (कप्तान), जॉर्ज बेल, जोशुआ बॉयडेन, एलेक्स हॉर्टन, रेहान अहमद, जेम्स सेल्स, जॉर्ज थॉमस, थॉमस एस्पिनवाल, नाथन बार्नवेल, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विलियम लक्सटन, जेम्स रेव, फतेह सिंह, बेंजामिन क्लिफ.

Editor's Pick