- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ind vs ire india tour of ireland 2022 will take place in june for 2 t20i says reports 5265096
India Tour of Ireland 2022: इस साल भारत करेगा आयरलैंड का दौरा, यहां देखें शेड्यूल
इस साल टीम इंडिया को जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करना है. इससे ठीक पहले भारत की टीम आयरलैंड में सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी. आयरलैंड क्रिकेट ने भारत के दौरे की पुष्टि की है.
Published On Mar 02, 2022, 11:02 AM IST
Last UpdatedMar 02, 2022, 11:02 AM IST
भारत की टीम (India Tour of Ireland 2022) इस साल जुलाई में आयरलैंड का दौरा करने जा रही है. खबरों की माने तो टीम इंडिया केवल दो टी20 मैच खेलने के लिए आयरलैंड जाएगी. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस सीरीज के दौरान भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे. बीसीसीआई की तरफ से इस पूरे मामले पर अबतक कुछ भी नहीं कहा गया है. हालांकि आयरलैंड क्रिकेट ने यह दावा किया है कि भारतीय टीम इस साल उनके देश आ रही है.
क्रिकेट आयरलैंड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “यह सीजन हमारे लिए स्टार्स से भरा हुआ होने वाला है क्योंकि भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम आयरलैंड का दौरा करने वाली हैं. इसके अलावा इंग्लैंड के ब्रिस्टल में हम साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे. हमारे लिए आयरलैंड के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा क्रिकेट का होम सीजन होने वाला है.”
एनडीटीवी की खबर की मानें तो 26 और 28 जून को भारतीय टीम आयरलैंड में दो टी20 मैच खेलेगी. पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार भारत को इंग्लैंड में एक से पांच जुलाई के बीच एक टेस्ट मैच खेलना है. यह टेस्ट बीते साल भारत के इंग्लैंड दौरे पर कोविड-19 के चलते स्थगित हुआ मैच है. समझा जा सकता है कि जब भारत 1 जुलाई से इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलेगा तो ऐसे में कोरोना महामारी के बीच वो कड़े बायो-बबल प्रतिबंध को देखते हुए 26 औश्र 28 जून को आयरलैंड में सीमित ओवरों की सीरीज नहीं खेल सकता.
ऐसे में बीसीसीआई अपनी बी टीम को इस सीरीज में उतार सकती है. बीसीसीआई ने बीते साल इंग्लैंड दौरे के दौरान ही इससे ठीक पहले अपनी बी टीम को शिखर धवन की कप्तानी में श्रीलंका भेजा था. कुछ इसी तर्ज पर एक बार फिर युवाओं से भरी टीम को बीसीसीआई आयरलैंड में दो टी20 मैच खेलने भेज सकती है.