IND vs NZ, 1st Test: क्रिकेट जगत में दूसरी बार हुआ ऐसा, ताउम्र याद रखेंगे Tom Latham

IND vs NZ, 1st Test: टॉम लैथम अपने शतक से महज 5 रन दूर रह गए. उन्होंने विल यंग के साथ शतकीय साझेदारी जरूर की, लेकिन खुद सेंचुरी जड़ने में नाकाम रहे.

Edited By : India.com Staff |Nov 27, 2021, 03:01 PM IST

Published On Nov 27, 2021, 03:01 PM IST

Last UpdatedNov 27, 2021, 03:01 PM IST

India vs New Zealand Test, 1st Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium, Kanpur) में पहला टेस्ट मैच जारी है. भारत को पहली पारी में 345 के स्कोर पर समेटने के बाद सलामी बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई. टॉम लैथम (Tom Latham) और विल यंग (Will Young) ने पहले विकेट के लिए 151 रन जुटाए. विल यंग ने 15 चौकों की मदद से 89 रन बनाए. उनके अलावा टॉम लैथम ने 10 चौकों की मदद से 95 रन की पारी खेली. लैथम महज 5 रन से शतक चूक गए. उन्हें श्रीकर भरत (Srikar Bharat) ने स्टंप आउट किया.

इसी के साथ टॉम लैथम 90 या उससे रन बनाकर शतक चूकने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं. उनके पहले जॉन राइट (John Wright) इंग्लैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में 99 के स्कोर पर स्टंप आउट हुए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टंप्स आउट के साथ नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज (टेस्ट):

99 जॉन राइट बनाम इंग्लैंड, क्राइस्टचर्च 1991/92

95 टॉम लैथम बनाम भारत, कानपुर 2021/22

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 345 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया की ओर से श्रेयस अय्यर ने 105 रन बनाए. उनके अलावा शुभमन गिल ने 52, जबकि रविंद्र जडेजा ने 50 रन बनाए. विपक्षी टीम की ओर से टिम साउदी ने 5, जबकि काइल जैमीसन ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि एजाज पटेल को 2 विकेट हाथ लगे.

बता दें कि बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने लंच के बाद तीन विकेट जल्दी लेकर न्यूजीलैंड के मध्यक्रम की नींव हिला दी और भारत ने शानदार वापसी करते हुए पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को चाय तक न्यूजीलैंड के छह विकेट 249 रन पर गिरा दिए.

Editor's Pick