IND vs NZ, 1st Test: भले ही शतक से चूके Will Young, मगर दिग्गजों की इस लिस्ट में हो गए शुमार

IND vs NZ 1st Test, विल यंग ने भारत के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट पारी में 89 रन बनाए. वह शतक से महज 11 रन दूर रह गए.

Edited By : India.com Staff |Nov 27, 2021, 10:54 AM IST

Published On Nov 27, 2021, 10:54 AM IST

Last UpdatedNov 27, 2021, 10:54 AM IST

India vs New Zealand Test, 1st Match: भारत-न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग (Will Young) ने चमक बिखेरी है. मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 345 रन बनाए. इसके जवाब में विल यंग ने टॉम लैथम (Tom Latham) के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी हुई, जिसने भारतीय गेंदबाजों को दबाव में ला दिया.

मुकाबले के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने अपना कोई भी विकेट नहीं गंवाया. तीसरे दिन के पहले सत्र में यंग के रूप में न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा. उस वक्त तक यंग अपना काम कर चुके थे. भले ही यह बल्लेबाज शतक से चूक गया, लेकिन दिग्गजों की सूची में अपना नाम शामिल करवा लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विल यंग और टॉम लैथम न्यूजीलैंड से बाहर 150+ की ओपनिंग साझेदारी करने वाली छठी जोड़ी बन चुकी है. इस मामले में ग्लेन टर्नर और टैरी जार्विस टॉप पर हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 6-11 अप्रैल 1972 को खेले गए मुकाबले में पहले विकेट के लिए 387 रन जुटाए थे.

न्यूजीलैंड के लिए 150+ की ओपनिंग साझेदारी (देश से बाहर):

387 ग्लेन टर्नर – टैरी जार्विस बनाम वेस्टइंडीज 1972

231 मार्क रिचर्डसन – लॉउ विंसेट बनाम भारत 2003/04

185 जॉन राइट – ट्रैवर फ्रैंकलिन बनाम इंग्लैंड 1990

169 टॉम लैथम – मार्टिन गप्टिल बनाम जिम्बाब्वे 2016

163 मार्क रिचर्डसन – स्टीफन फ्लेमिंग बनाम इंग्लैंड 2004

151 टॉम लैथम – विल यंग बनाम भारत 2021

विल यंग भारत में अपनी पहली पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के छठे बल्लेबाज बन चुके हैं. इस लिस्ट में शीर्ष 5 बैट्समैन ने शतक जड़े हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश यंग महज 11 रन से सेंचुरी चूक गए.

भारतीय जमीं पर मेडन इनिंग में न्यूजीलैंड की ओर से सर्वोच्च स्कोर:

131 केन विलियम्सन, अहमदाबाद 2010/11

105 ब्रूस टेलर, कोलकता 1964/65

104 जॉन पार्कर, मुंबई 1976/77

103 जेसी राइडर, अहमदाबाद 2010/11

102 जॉन गाय, हैदराबाद 1955/56

89 विल यंग, कानपुर 2021/22

Editor's Pick