IND vs NZ, 2nd Test: Ishant Sharma के स्थान पर इस खिलाड़ी को मिलेगा Playing XI में स्थान! खुद वसीम जाफर ने कर दी मांग

IND vs NZ 2nd Test, ईशांत शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में विकेट चटकाने में नाकाम रहे थे, जिसके बाद वसीम जाफर ने इस गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप करने की मांग की है.

Edited By : India.com Staff |Dec 01, 2021, 02:43 PM IST

Published On Dec 01, 2021, 02:43 PM IST

Last UpdatedDec 01, 2021, 02:43 PM IST

India vs New Zealand, 2nd Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है. पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को आराम दिया गया था. अब शृंखला के दूसरे और अंतिम मुकाबले में इस तेज गेंदबाज को किस गेंदबाज के स्थान पर मौका दिया जाए? इसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने अपनी राय दी है.

वसीम जाफर के मुताबिक ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में स्थान दिया जा सकता है. ईशांत कानपुर टेस्ट की टेस्ट में 22 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें वह एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके. ईशांत ने पहली पारी में 15 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 35 रन दिए, जबकि अगली इनिंग में उन्होंने 7 ओवरों में 20 रन दिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, “अगर वानखेड़े की पिच पर थोड़ी हलचल होती है, तो आप तीन तेज गेंदबाजों को खेलते हुए देख सकते हैं और दो (स्पिनर) भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने आगे कहा कि मोहम्मद सिराज को ईशांत की जगह टीम में मौका देना चाहिए. उमेश यादव, सिराज और तीन स्पिनर का संयोजन हो सकता है जिसके साथ, भारत दूसरे टेस्ट में जा सकता है.”

बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट में टीम इंडिया जीत से महज 1 विकेट दूर रह गई थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 345 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 296 रन पर सिमट गई. पहली पारी के आधार पर 49 रन की लीड हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी 234/7 के स्कोर पर घोषित की. लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए.

Editor's Pick