IND vs NZ TEST: KS Bharat ने अपनी विकेटकीपिंग से किया इम्प्रेस, दूसरे टेस्ट में साहा को चुनौती

KS भारत की शानदार विकेटकीपिंग देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे टेस्ट में रिद्धिमान साहा की जगह उन्हें मौका मिल सकता है.

Edited By : India.com Staff |Nov 27, 2021, 09:45 PM IST

Published On Nov 27, 2021, 09:45 PM IST

Last UpdatedNov 27, 2021, 09:45 PM IST

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के सीनियर विकेटकीपर खिलाड़ी रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) स्वास्थ्य कारणों के चलते मैदान पर नहीं उतर पाए. उनकी जगह कोना श्रीकर भारत (KS Bharat) ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली. इस खिलाड़ी ने विकेट के पीछे खड़े होकर भारत को तीन कामयाबियां दिलाईं. इसके अलावा उनकी विकेटकीपिंग भी शानदार रही. इस प्रदर्शन के बाद अब दूसरे टेस्ट में रिद्धिमान साहा को इस युवा खिलाड़ी से चुनौती मिलती दिख रही है.

कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान पर मैच के तीसरे दिन विकेटकीपिंग को चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था. गेंद यहां नीची रह रही थी, जिस पर विकेटकीपिंग करना किसी के लिए आसान नहीं था. लेकिन केएस भारत ने शुरुआत से ही अपना हुनर साबित कर दिया. शनिवार का खेल शुरू होने से कुछ ही मिनट पहले साहा ने गर्दन में जकड़न की शिकायत की थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिच पर असमान उछाल था और भरत ने 85.3 ओवर के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और इस दौरान भारत ने दो बहुत ही अलग तरीके से कैच लपके. साथ ही स्टंपिंग के चतुर रिफलेक्स भी दिखाए, जो असमान उछाल के कारण गलत भी हो सकते थे.

पिछले तीन वर्षों से भारत A टीम का हिस्सा रहे 28 साल के भरत के प्रदर्शन के बारे में जब दिन के नायक अक्षर पटेल से पूछा तो उन्होंने कहा, ‘यह आसान नहीं है, जब आप अंतिम 11 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हो, और फिर अचानक से आपको खेलने के लिए कह दिया जाए.’

उन्होंने कहा, ‘रिद्धि (रिद्धिमान) भाई की गर्दन में जकड़न थी और वह (भरत) अभ्यास और वॉर्मअप कर रहा था और मैच शुरू होने से 10 मिनट पहले ही उन्हें मैच में खेलने के लिए कहा गया. यह इतना आसान नहीं है.’ पटेल ने कहा, ‘लेकिन जैसा कि आपने देखा, उसने कैसे गेंद संभाली और उसने कैसे कैच पलके और स्टंपिंग कीं. वह आने वाले दिनों में बेहतर ही होगा.’

(इनपुट: एजेंसी)

Editor's Pick