IND vs NZ T20: Mark Chapman बने 2 देशों के लिए T20 फॉर्मेट में फिफ्टी जड़ने वाले पहले बल्लेबाज, दोनों पारियों में बनाए 63 रन

मार्क चैपमन ने 17 नवंबर को टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा.

Edited By : India.com Staff |Nov 18, 2021, 05:24 PM IST

Published On Nov 18, 2021, 05:24 PM IST

Last UpdatedNov 18, 2021, 05:24 PM IST

India vs New Zealand, 1st T20: न्यूजीलैंड की टीम को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium, Jaipur) में खेले गए पहले टी20 मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. केन विलियम्सन (Kane Williamson) की गैरमौजूदगी में टिम साउदी (Tim Southee) टीम की कमान संभाल रहे थे, लेकिन टीम को टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में जीत नहीं दिला सके. भले ही न्यूजीलैंड के प्रदर्शन से फैंस निराश हुए, लेकिन बल्लेबाज मार्क चैपमन (Mark Chapman) ने सभी का दिल जीत लिया. चैपमन ने 50 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की.

टी20 अंतर्राष्ट्रीय में यह मार्क चैपमन का दूसरा अर्धशतक रहा. इससे पहले उन्होंने जो पहली फिफ्टी जड़ी थी, वह न्यूजीलैंड की ओर से नहीं, बल्कि किसी और देश की तरफ से थी. मार्क चैपमन ने हांगकांग की ओर से टी20 फॉर्मेट में अपनी पहली फिफ्टी जड़ी थी, जिसमें उन्होंने 63 रन बनाए थे. इसके बाद वह न्यूजीलैंड की टीम से जुड़ गए. चैपमन ने अपना वनडे डेब्यू भी हांगकांग की तरफ से किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

27 वर्षीय मार्क चैपमन ने 6 वनडे मैचों में 1 शतक की मदद से 161 रन बनाए हैं. वहीं 31 टी20 मैचों में वह 23.92 की औसत के साथ 598 रन बना चुके हैं. चैपमन टी20 फॉर्मेट में 4 विकेट भी झटक चुके हैं.

भारत ने सीरीज के शुरुआती मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर 1-0 से लीड हासिल कर ली. जयपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (48) और सूर्यकुमार यादव (62) की शानदार पारियों के दम जीत दर्ज की. अब दोनों टीमों के बीच 19 नवंबर को रांची में दूसरा टी20 मैच खेला जाना है.

Editor's Pick