IND vs NZ: आकाश चोपड़ा ने रिषभ पंत को बताया आज के मैच का X-Factor, 'उन्‍हें डेथ ओवर्स तक करनी होगी बल्‍लेबाजी'

IND vs NZ, T20 World Cup 2021: विराट कोहली की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम आज टी20 विश्‍व कप में अपना दूसरा मैच खेलेगी.

Edited By : India.com Staff |Oct 31, 2021, 11:01 AM IST

Published On Oct 31, 2021, 11:01 AM IST

Last UpdatedOct 31, 2021, 11:01 AM IST

IND vs NZ: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आज मैच में विराट एंड कंपनी के लिए जीत अनिवार्य है. ऐसे में पूर्व सलामी बल्‍लेबाज आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने टीम इंडिया की जीत का एक्‍शन प्‍लान तैयार किया. आकाश का मानना है कि भारत की जीत के लिए रिषभ पंत (Rishabh Pant) को अंत तक बल्‍लेबाजी करनी होगी. साथ ही शुरुआती तीन में से एक खिलाड़ी को 15वें ओवर तक टिक कर खेलना होगा. टी20 विश्‍व कप 2021 में भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच मुकाबला आज शाम साढ़े सात बजे से खेला जाना है.

आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, “हमें ईमानदारी से ये बात स्‍वीकार करनी चाहिए कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस वक्‍त फॉर्म में नहीं हैं. हम सभी ये उम्‍मीद कर रहे हैं कि वो फॉर्म में लौट आएंगे. अभी तक उन्‍होंने अपने प्रदर्शन के दम पर कुछ साबित नहीं किया है. रिषभ पंत को 20वें ओवर तक टिकना होगा. अगर आप रिषभ की बल्‍लेबाजी देखें तो डेथ ओवर्स के लिए उनसे अच्‍छा विकल्‍प नही मिल सकता. हमारे पास सूर्यकुमार यादव भी है लेकिन वो टॉप ऑर्डर का बल्‍लेबाज है. लिहाजा पंत (Rishabh Pant) ही भारत के एक्‍स-फेक्‍टर साबित होंगे जो अंत तक खेल सकते हैं.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने कहा, “टॉप-3 में से कम से कम एक खिलाड़ी को 15वें ओवर तक बल्‍लेबाजी करनी चाहिए. एक बल्‍लेबाज को 8 से 10 ओवर के मार्क तक तो खेलना ही चाहिए. विराट कोहली, केएल राहुल और रोहित शर्मा में से एक को 15वें ओवर तक खेलना होगा. अगर आप पहली विकेट जल्‍दी गंवा देते हैं तो बाकी दो बल्‍लेबाज 10वें ओवर तक टिके रहें. इनमें से एक 15वें ओवर तक खेले. इसके बाद पंत अंत तक बल्‍लेबाजी करे.”

Editor's Pick