This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND vs NZ T20I: Kane Williamson भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, Tim Southee संभालेंगे टीम की कमान
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 17 नवंबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है.
Written by India.com Staff
Last Published on - November 16, 2021 12:40 PM IST

India vs New Zealand T20I: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 17 नवंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. पहला मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium, Jaipur) में खेला जाना है. शृंखला के शेष मैच 19 और 21 नवंबर को आयोजित होंगे. न्यूजीलैंड की टीम दुबई से टी20 विश्व कप का फाइनल खेलकर भारत आई है. ऐसे में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने टी20 शृंखला से अपना नाम वापस ले लिया है. केन विलियम्सन टीम इंडिया के खिलाफ 25 नवंबर से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज पर फोकस करना चाहते हैं.
न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि तेज गेंदबाज टिम साउदी सीमित ओवरों की श्रृंखला में टीम की अगुवाई करेंगे. एनजेडसी ने कहा, ‘‘बुधवार की शाम को टी20 श्रृंखला के पहले मैच तथा उसके बाद शुक्रवार और रविवार की रात को होने वाले मैचों को देखते हुए फैसला लिया गया है कि विलियम्सन टेस्ट विशेषज्ञों के साथ जुड़ेंगे जो कि जयपुर में ही अभ्यास कर रहे हैं.’’
प्रेस रिलीज में कहा गया है, ‘‘टिम साउदी बुधवार को पहले टी20 मैच में टीम की अगुवाई करेंगे जबकि काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और मिशेल सैंटनर दोनों शृंखलाओं के लिये उपलब्ध रहेंगे. ’’
बता दें कि दाएं पांव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान रहे तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन की प्रगति अच्छी है और उनके टी20 शृंखला के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है.
New Zealand Tour of India 2021 Full schedule:
पहला टी20 मैच, 17 नवंबर (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर)
दूसरा टी20 मैच, 19 नवंबर (JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची)
तीसरा टी20 मैच, 21 नवंबर (ईडन गार्डंस, कोलकाता)
पहला टेस्ट, 25-29 नवंबर (ग्रीन पार्क, कानपुर)
दूसरा टेस्ट, 3-7 दिसंबर (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
