- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ind vs nz test will young missed in taking drs on time had to lose wicket ravichandran ashwin ajinkya rahane protest late appealing 5114494
Will Young ने बातों-बातों में गंवा दिया वक्त, DRS लेने में हुई देरी, अंपायर के गलत फैसले पर गंवाया विकेट, VIDEO
विल यंग ने पहली पारी के दौरान टीम के लिए अहम 89 रन बनाए थे
Published On Nov 28, 2021, 05:21 PM IST
Last UpdatedNov 28, 2021, 05:21 PM IST
कानपुर टेस्ट के आखिरी दिन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग का विकेट चर्चा का विषय रहा. उन्होंने रिव्यू लेने में कुछ ज्यादा ही समय व्यर्थ कर दिया. जिसके चलते नॉटआउट होने के बावजूद भी इस कीवी बल्लेबाज को पवेलियन लौटना पड़ा. इस टेस्ट मैच में खराब अंपायरिंग शुरू से ही चर्चा का विषय रही है. बार-बार अंपायर के फैसले पर रिव्यू लिए गए और ऑनफील्ड अंपायर के निर्णय को बदल दिया गया. विल यंग के मामले में भी खराब अंपायरिंग हुई लेकिन अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन की फर्ती के चलते भारत को चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले एक विकेट मिल गया.
मैच में भारत की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 234 रनों पर पारी घोषित की. श्रेयस अय्यर 65(125) और रिद्धिमान साहा 61(126) ने टीम के लिए अर्धशतक जड़े. पहली पारी की बढ़त के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 284 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला. दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने चार ओवर बल्लेबाजी कर एक विकेट के नुकसान पर चार रन बना लिए हैं.
विल यंग ने तीसरे ओवर में रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने. उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया गया. हालांकि सबसे ज्यादा निराशाजनक बात ये है कि विल यंग ने रिव्यू लेने के लिए निर्धारित 14 सेकेंड के वक्त को गंवा दिया. अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद यंग दूसरे छोर पर खड़े साथी बल्लेबाज टॉम लेथम के पास गए. लेथम से चर्चा करने में उन्होंने इतना वक्त गंवा दिया कि रिव्यू लेने तक काफी देर हो चुकी थी.
Will Young missed the opportunity to Review, he would’ve been saved.
Retweet to get more reach and follow me.pic.twitter.com/EdY8va2m3S
— Sai krishna V (@intentmerchants) November 28, 2021
रिव्यू लेने का इशारा करने के बाद अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन तुरंत हरकत में आ गए और उन्होंने इसका विरोध किया. अंपायर ने उनकी बात मान ली और विल यंग को वापस जाना पड़ा. तुरंत बाद रिप्ले देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टंप को काफी दूर से मिस करते हुए जा रही थी. अगर यंग को रिव्यू लेने का मौका मिलता तो निश्चित तौर पर उन्हें आउट दिया जाता.