This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND vs NZ: मुंबई के लोकल ब्वॉय Ajaz Patel न्यूजीलैंड के लिए खेले टेस्ट, एक पारी में 10 विकेट लेने का किया कारनामा
एक टेस्ट पारी में सभी 10 विकेट लेने का कारनामा टेस्ट इतिहास में सिर्फ तीसरी बार हुआ है. एजाज से पहले इंग्लैंड और भारत के इन दो दिग्गज गेंदबाजों ने किया है ऐसा..
Written by India.com Staff
Last Published on - December 4, 2021 2:03 PM IST

IND vs NZ Mumbai Test 2021- Ajaz Patel Took 10 Wicket Haul: भारत में मुंबई को क्रिकेट की नर्सरी यूं ही नहीं कहा जाता. यहां जन्म लेने वाले हर शख्स की रगों में क्रिकेट बहता है. ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के लेफ्टआर्म स्पिनर एजाज यूनुस पेटल (Ajaz Yunus Patel) ने आज कर दिखाया है. मुंबई में जन्में एजाज पटेल अब न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलते हैं. उनका सपना था कि वह अपने होम ग्राउंड पर भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेलें और यहां प्रदर्शन को यादगार बना दें. एजाज का यह सपना शनिवार को सच भी हो गया. अपने करियर का 11वां टेस्ट मैच खेल रहे एजाज पटेल मुंबई में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेलने उतरे और उन्होंने भारत के खिलाफ पहली ही पारी में सभी 10 विकेट लेकर कमाल कर दिया.
एक पारी में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज
एक टेस्ट पारी में 10 विकेट लेने वाले वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के जिम लेकर (10/53) ने यह कमाल किया था. फिर भारत के (Anil Kumble) अनिल कुंबले (74/10) ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर यह करिश्मा अपने नाम किया और अब 22 साल बाद न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी भारतीय मूल के अजाज पटेल (10/119) यह कारनामा अपने नाम किया.
Anil Kumble ने की जमकर तारीफ
22 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा करने वाले भारत के दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने एजाज पटेल को 10 विकेट क्लब में आने पर स्वागत किया है. उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘क्लब में स्वागत है एजाज पटेल, परफैक्ट 10 शानदार गेंदबाजी! टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन 10 विकेट निकालने में खास प्रयास.’
https://twitter.com/anilkumble1074/status/1467038083455410185
एजाज ने 8 साल की उम्र में छोड़ दिया मुंबई
एजाज पटेल ने इस मैच की शुरुआत से पहले ही कहा था कि वह मुंबई के वानखेड़े मैदान पर टेस्ट मैच खेलकर उसे अपने लिए यादगार बनाना चाहते हैं. एजाज ने कहा था कि उनके माता पिता और वह भले 25 साल पहले यहां से न्यूजीलैंड शिफ्ट कर गए हों लेकिन उनके नाते-रिश्तेदार आज भी मुंबई और भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं. ऐसे में वह उनके लिए भी इस प्रदर्शन को खास बनाना चाहते हैं. बता दें एजाज पटेल जब सिर्फ 8 साल के थे, तब उनका परिवार न्यूजीलैंड शिफ्ट कर गया था.
एक पारी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज
अपने इस कमाल के प्रदर्शन से एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड की रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम लिखा है. वह एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक 10 विकेट लेने वाले इकलौते कीवी गेंदबाज हैं. उनसे पहले कीवी टीम के लिए एक पारी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड रिचर्ड हेडली के नाम था, जिन्होंने 1985 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 रन देकर 9 विकेट अपने नाम किए थे.
भारत के खिलाफ 10 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
किसी गेंदबाज ने भारत के खिलाफ पहली बार 10 विकेट निकाले हैं. एजाज पटेल से पहले पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत ने 1971 में जैक नोरिगा के खिलाफ एक पारी में 9 विकेट गंवाए थे.
