IND vs PAK: मोहम्‍मद शमी के समर्थन में आए शरद पवार, बोले- हार के बाद निशाना बनाना गलत

IND vs PAK: मोहम्‍मद शमी को हार के लिए जिम्‍मेदारी ठहराते हुए सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ सांप्रदायिक टिपपणी करने का मामला सामने आया था.

Edited By : India.com Staff |Oct 30, 2021, 10:06 AM IST

Published On Oct 30, 2021, 10:06 AM IST

Last UpdatedOct 30, 2021, 10:06 AM IST

दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में पाकिस्‍तान ने भारत पर 10 विकेट (India vs Pakistan) से बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच के बाद मोहम्‍मद शमी (Mohammed Shami) को खराब प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा. कुछ फैन्‍स ने धमी के धर्म को लेकर सवाल उठाते हुए न्‍हें पाकिस्‍तान चले जाने की सलाह तक दे डाली. इस मामले में अब राजनीतिक दल एनसीपी के प्रमुख व पूर्व आईसीसी चेयरमैन शरद पवार (Sharad Pawar) मोहम्‍मद शमी के बचाव में आ गए हैं. पवार ने भारतीय खिलाड़ियों की ‘ट्रोलिंग’ को ‘अशोभनीय’ करार दिया.

मोहम्‍मद शमी (Mohammed Shami) पर नस्‍लीय हमले के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स उनके बचाव में खड़े हुए. हालांकि पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में भी इसे लेकर काफी चर्चा हुई और भारत को मुस्लिम विरोधी बताने का प्रयास भी किया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शराद पवार ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मेरी क्रिकेट के प्रशंसकों से अपील है कि उन्हें इस तरह की आलोचना से खिलाड़ियों को हतोत्साहित करने से खुद को दूर रखना चाहिए. ’’

उन्होंने किसी भी खिलाड़ी का नाम लिये बिना कहा, ‘‘भारतीय टीम के पाकिस्तान से हारने के बाद कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ इस तरह की ‘ट्रोलिंग’ अशोभनीय थी. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जीतते भी हैं और हारते भी. लेकिन मैंने कभी भी इस स्तर की आलोचना नहीं देखी. मेरा मानना है कि हम न्यूजीलैंड के खिलाफ अगला मैच जीतेंगे जिससे लोगों का मूड भी बदल जायेगा.’’ बता दें कि यह पहला मौका था जब पाकिस्‍तान की टीम ने टी20 विश्‍व कप में भारत पर जीत दर्ज कीण्‍ इससे पहले पड़ोसी देश विश्‍व कप में भारत को नहीं हरा पाया था.

Editor's Pick