- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ind vs pak t20 world cup 2021 india pakistan t20 world cup record india v pakistan cricket team records stats 5067112
IND vs PAK, T20 World Cup 2021: दोनों मुल्क जीत चुके खिताब, जानिए कैसा रहा भारत-पाकिस्तान का विश्व कप में रिकॉर्ड?
IND vs PAK, T20 World Cup 2021: भारत ने पाकिस्तान के मुकाबले अधिक टी20 विश्व कप मैच जीते हैं. टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मैच भी अपने नाम किया था.
Published On Oct 24, 2021, 02:02 PM IST
Last UpdatedOct 24, 2021, 02:02 PM IST
T20 World Cup 2021, India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की टीमें 24 अक्टूबर को हाई वोल्टेज मैच के साथ टूर्नामेंट में अपने-अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 विश्व कप में 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें पाकिस्तान एक भी जीत दर्ज नहीं कर सका. दोनों ही टीमें 2-2 बार फाइनल मुकाबले तक पहुंची हैं और एक बार ट्रॉफी अपने नाम की. खास बात यह है कि दोनों मुल्कों ने टी20 विश्व कप इतिहास की शुरुआती दो ट्रॉफी अपने नाम की है. भारत-पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका इस खिताब को जीतने वाला एशियाई देश है.
टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड में भारत का रिकॉर्ड: भारतीय टीम साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन में चैंपियन बन चुकी है. भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 रनों से हराकर टूनार्मेंट अपने नाम किया था. साल 2016 में टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन फिर उसे वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा.
टीम इंडिया ने कुल 33 में से अपने नाम 20 मैच किए हैं. इस टीम को 11 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बॉल आउट में जीता.

टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड में भारत का इतिहास: पाकिस्तान साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है. टीम ने 8 विकेट से श्रीलंका पर जीत हासिल की थी. पाकिस्तान अब तक 34 टी20 मैच खेल चुका है, जहां उसे 19 मैचों में जीत और 15 में हार का सामना करना पड़ा है.
पाकिस्तान साल 2016 में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया था.पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में कुल 34 मैच खेल चुका है, जिसमें उसे 14 में हार, जबकि 19 में जीत नसीब हुई. एक मैच बॉल आउट में गंवाया.
नॉट आउट विराट कोहली: भारतीय कप्तान विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में कोई भी पाकिस्तान खिलाड़ी आउट नहीं कर सका है. विराट ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 3 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 78, 36 और 55 रन बनाए.