- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ind vs sa 1st test star sports network trolled by fans after camera with moisture used for live coverage 5159939
Star Sports के कैमरों में बारिश के चलते आई नमी, Live Match में दिखने लगी धुंधली तस्वीरें, फैन्स ने किया ट्रोल
IND vs SA Test: बाारिश के चलते सेंचुरियन टेस्ट में सोमवार को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी.
Published On Dec 28, 2021, 05:49 PM IST
Last UpdatedDec 28, 2021, 05:49 PM IST
India vs South Africa 1st Test Day-3: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी सेंचुरियन टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक तरफ मैदान पर धड़धड़ विकेट गिरने के कारण दोनों ही टीम के बल्लेबज निशाने पर रहे. वहीं, दूसरी ओर मैच का प्रसारण कर रहे स्टार स्पोर्ट्स को भी फैन्स ने आड़े हाथों ले लिया. दरअसल, मैच का दूसरा दिन बुरी तरह से बारिश से प्रभावित रहा. सोमवार को एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी. पहले दो सेशन धुलने के बाद अंपायरों ने दिन का खेल रद्द करने की घोषणा कर दी थी.
बारिश के चलते ही स्टार स्पोर्ट्स के एक कैमरे में नमी आ गई. इस कैमरे का इस्तेमाल प्रसारण के दौरान लगातार होता रहा. जब भी इस कैमरे की फुटेज दिखाई जाती तो पिक्चर साफ नजर नहीं आती. यही वजह है कि फैन्स ने स्टार स्पोर्ट्स को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया और तरह तरह के कमेंट किए.
Camera saaf karo yaar ek angle se pura white white dikh raha hai #INDvsSA
— Loftedovercovers (@Loftedovercove1) December 28, 2021
One of your camera has moisture on its lens. Please clear it! Waiting for it be done since today’s play started. #INDvsSA @StarSportsIndia @DisneyPlusHS pic.twitter.com/StswBCT5U3
— Manpreet Singh (@Manpreet_51) December 28, 2021
Start sports’s live coverage seems very poor #INDvsSA .. blurry camera, no replays on dropped catches .. boring commentary.. @StarSportsIndia
— sri (@sri_verizon) December 28, 2021
आज के मैच की बात की जाए तो 272-3 से आगे खेलने उतरी भारत की टीम 327 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी शुरू की लेकिन मेजान टीम ने भी लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. खर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 62 रन है.