add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs SA 1st Test: सेंचुरियन टेस्‍ट के तीसरे दिन मैदान पर नाचते दिखे Virat Kohli, वीडियो हो रहा है वायरल

विराट कोहली की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम (IND vs SA 1st Test) इस वक्‍त मैच में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 29, 2021 9:39 AM IST

Virat Kohli Dance Video during Centurion Test: सेंचुरियन टेस्‍ट में भारत की टीम इस वक्‍त मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. मैच के तीसरे दिन कप्‍तान विराट कोहली फिल्डिंग करने के दौरान अलग ही अंदाज में नजर आए. वो मैदान में डांस करते हुए देखे गए. इस घटना का एक वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, जिस तरह की चीजें बीते दिनों भारतीय क्रिकेट में हुई हैं उसे देखते हुए ये टीम के लिए अच्‍छे संकेत हैं. टी20 में कप्‍तानी से पीछे हटने के बाद विराट को वनडे कप्‍तानी से हटा दिया गया. इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई.

साउथ अफ्रीका की टीम के जब 177 रन के स्‍कोर पर सात विकेट गिर चुके थे तब विराट कोहली को मैदान पर डांस करते हुए स्‍पॉट किया गया. वो मैच में भारत की मजबूत स्थिति के चलते ग्राउंड पर इंज्‍वाय करते हुए नजर आए. मैच में तीन दिन का खेल खत्‍म हो चुका है. भारत के पास इस वक्‍त 146 रन की बढ़त हो गई है. विराट कोहली चाहेंगे कि कम से कम 300 रन का लक्ष्‍य देकर मेजबानों को बल्‍लेबाजी के लिए उतारा जाए.