- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ind vs sa 2nd test day 2 despite shardul thakur heroic team india 85 2 5170716
IND vs SA 2nd Test Day-2: शार्दुल के 7 विकेट हॉल के बावजूद डगर नहीं है आसान, भारत 85/2
भारत के पास दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 58 रन की बढ़त है. पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका को मैच में 27 रन की बढ़त मिली थी.
Published On Jan 04, 2022, 09:34 PM IST
Last UpdatedJan 04, 2022, 09:34 PM IST
IND vs SA, 2nd Test, Day-2, Stump: जोहान्सबर्ग टेस्ट के दूसरे दिन शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के सात विकेट हॉल के बावजूद भारत की हालत पतली नजर आ रही है. वांडर्स मैदान में भारत पहली पारी के अधार पर 27 रन से पिछड़ गया था. दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान टीम इंडिया ने दो विकेट गंवा दिए. उनका स्कोर इस वक्त 85 रन है. मयंक अग्रवाल 23 और केएल राहुल दो रन बनाकर आउट हुए. भारत के पास इस वक्त 58 रन की बढ़त हो गई है. टीम को ये मैच जीतना है तो कम से कम 200 रन का लक्ष्य मेजबानों को देना ही होगा. अच्छी बात ये है कि भारत रक्षात्मक तरीके से बल्लेबाजी करने की जगह तेजी से रन बना रहा है. भारत ने 85 रन बनाने के लिए महज 20 ओवर ही खेले हैं.
इस वक्त मैदान पर चेतेश्वर पुजारा42 गेंदों का सामना करने के बाद 35 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे छोर पर अजिंक्य रहाणे हैं जिन्होंने 22 गेंदों पर 11 रन बना लिए हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका की पारी 228 रन पर खत्म हुई. कीगन पीटरसन ने 62 और टेम्बा बावुमा ने 51 रनों का अहम योगदान दिया. कोई भी टीम मैच में 250 रन नहीं बना पाई है. अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने 28 रन बनाए. काइल वेरेने और मार्को जेनसेन ने 21-21 रन बनाए.
शार्दुल ठाकुर का कमाल
आज के मैच में शार्दुल ठाकुर ने इतिहास रच दिया. वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. रविचंद्रन अश्विन भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ कानपुर टेस्ट में साल 2015 में सात विकेट निकाल चुके हैं. अश्विन ने 66 रन लुटाए थे लेकिन शार्दुल ने 61 रन ही दिए. वांडर्स के मैदान की बात की जाए तो वो यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. यहां इससे पहले साल 1992 में अनिल कुंबले ने छह विकेट निकाले थे जो भारत की तरफ से सर्वश्रेष्इ प्रदर्शन था.