• Home
  • News
  • Cricket news ind vs sa 2nd test indian connection of allauddin palekar 5172220

IND vs SA, 2nd Test: साउथ अफ्रीका में अंपायरिंग कर रहा रत्नागिरी का बेटा Allahudein Palekar, पिता भी रह चुके अंपायर

IND vs SA 2nd Test, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अल्लाउद्दीन पालेकर (Allahudein Palekar) मैदानी अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं. अल्लाउद्दीन महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.

Edited By : India.com Staff |Jan 05, 2022, 08:14 PM IST

Published On Jan 05, 2022, 08:14 PM IST

Last UpdatedJan 05, 2022, 08:14 PM IST

South Africa vs India, 2nd Test: भारतीय टीम इन दिनों साउथ अफ्रीकी दौरे पर है, जहां जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम (The Wanderers Stadium, Johannesburg) में दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. तीन मुकाबलों की शृंखला में टीम इंडिया ने 1-0 से लीड बना रखी है. ऐसे में मेजबान टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. इस मुकाबले में मुख्य आकर्षण दक्षिण अफ्रीका के अंपायर अल्लाउद्दीन पालेकर (Allahudein Palekar) भी हैं, जिन्हें इस मुकाबले के साथ बतौर अंपायर टेस्ट में डेब्यू किया है.

पहले ही मैच में अल्लाउद्दीन पालेकर ने अपने फैसलों से खासा प्रभावित किया है. भले ही पालेकर साउथ अफ्रीका की ओर से अंपायरिंग कर रहे हैं, लेकिन उनका भारत से खास कनेक्शन है. अल्लाउद्दीन पालेकर मूल रूप से महाराष्ट्र स्थित रत्नागिरी जिले खेड़ तहसील के रहने वाले हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपने बेटे के इस मुकाम पर पहुंचने से शिव गांव का सीना फख्र से चौड़ा हो चुका है. पालेकर पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं, जिनके पिता जमालुद्दीन भी अंपायर रह चुके हैं. 44 वर्षीय पालेकर ने 2014-15 के घरेलू सत्र के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के एक मैच में अंपायरिंग की थी. पालेकर ने भारतीय अंपायर कृष्णमाचारी श्रीनिवासन के साथ मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच लीग चरण के मैच में अंपायरिंग की थी.

शिव गांव सरपंच दुर्वेश पालेकर ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘‘मैं भी पालेकर हूं. वह हमारे शिव गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता नौकरी के लिए दक्षिण अफ्रीका चले गये और बाद में वहां बस गये. अल्लाहुद्दीन का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ लेकिन उनका मूल गांव शिव है, जो खेड़ तहसील में है. पूरे गांव और ग्राम पंचायत को उन पर गर्व है. हमारे गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चला गया है. हम बेहद खुश हैं.’’

Editor's Pick