IND vs SA, 2nd Test: जोहान्‍सबर्ग में संभाली कप्‍तानी, सबा करीम बोले- ये दशक KL Rahul का है

विराट कोहली चोटिल हैं, जिसके चलते आज के मुकाबले में (IND vs SA, 2nd Test) मयंक अग्रवाल भारत की कमान संभाल रहे हैं.

Edited By : India.com Staff |Jan 03, 2022, 02:28 PM IST

Published On Jan 03, 2022, 02:28 PM IST

Last UpdatedJan 03, 2022, 02:28 PM IST

केएल राहुल (KL Rahul) जोहान्‍सबर्ग में जारी टेस्‍ट सीरीज के दूसरे मुकाबले (IND vs SA Test) के दौरान भारत की कप्‍तानी कर रहे हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) के पीठ में जकड़न के कारण उन्‍हें आराम दिया गया है. उनके स्‍थान पर हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को मौका दिया गया है. पूर्व विकेटकीपर बल्‍लेबाज सबा करीम (Saba Karim) ने राहुल को कप्‍तान बनाए जाने के फैसले की प्रशंसा की. उनका मानना है कि राहुल ने खुद को साबित किया है और वो केवल एक साल नहीं बल्कि पूरे दशक तक भारत की कप्‍तानी करने की क्षमता रखते हैं.

सबा करीम (Saba Karim) ने खेल नी‍ति पौडकास्‍ट से बातचीत के दौरान कहा, “मुझे लगता है कि ये शानदार निर्णय है. मुझे विश्‍वास है कि ना सिर्फ आने वाला साल बल्कि आने वाला दशक केएल राहुल का होगा. जिस तरह की फॉर्म वो दिखा रहे हैं. अगर वो इसी तरह के काम करने के कल्‍चर पर आगे भी चलते हैं तो आने वाले लंबे समय तक वो भारत के लिए अपनी सेवाएं देते रहेंगे.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्‍होंने कहा, “अगर एक खिलाड़ी अच्‍छी फॉर्म में है तो उसे पता है कि उसकी जिम्‍मेदारी क्‍या है. मुझे लगता है कि यह सही वक्‍त है जब इस तरह के प्रदर्शन वाले खिलाड़ी को कप्‍तान बनाया जाए. पंजाब किंग्‍स के लिए कप्‍तानी करते हुए वो अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं. जब आपको कप्‍तान बनाया जाता है तो ये आकलन करने का मौका मिलता है कि आपकी प्राथमिक कला में किसी प्रकार के बदलाव करने की जरूरत है या नहीं.”

सबा करीम (Saba Karim) ने आगे कहा, “पंजाब किंग्‍स के लिए कप्‍तानी करते हुए निश्चित तौर पर केएल राहुल को अपनी कला को समझने का वक्‍त मिला. इसीलिए ये उम्‍मीद की जा रही है कि वो लीडरशिप की भूमिका में वो भारत के लिए अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे.”

Editor's Pick