• Home
  • News
  • Cricket news ind vs sa 2nd test team india test record at the wanderers stadium johannesburg know about stats 5166681

IND vs SA, 2nd Test: 'द वांडरर्स स्टेडियम' में कभी नहीं हारी टीम इंडिया, Virat Kohli के पास 'गोल्डन चांस'

IND vs SA 2nd Test, विराट कोहली साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर भारत को टेस्ट सीरीज जिताने वाले पहले कप्तान बनने की कगार पर हैं. विराट कोहली ने बतौर कप्तान साउथ अफ्रीका में अब तक कुल 2 टेस्ट जीते हैं.

Edited By : India.com Staff |Jan 02, 2022, 12:19 PM IST

Published On Jan 02, 2022, 12:19 PM IST

Last UpdatedJan 02, 2022, 12:19 PM IST

South Africa vs India, 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 3 जनवरी से जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम (The Wanderers Stadium, Johannesburg) में दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगी, जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगे. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी की सरजमीं पर कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में विराट कोहली के पास ‘गोल्डन चांस’ है. कोहली इससे पहले सेंचुरियन में मेजबान टीम के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान भी बन चुके हैं.

द वांडरर्स स्टेडियम के आंकड़े भारत के पक्ष में

द वांडरर्स स्टेडियम के आंकड़े भारत के पक्ष में रहे हैं, जहां टीम इंडिया ने कोई भी टेस्ट नहीं गंवाया है. दोनों टीमों के बीच साल 1992 में यहां पहला टेस्ट मुकाबला खेला गया था, जो ड्रॉ रहा. इसके बाद साल 1997 में यहां राहुल द्रविड़ ने 148 रन की पारी खेलते हुए अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साल 2006 में टीम इंडिया ने जीता पहला टेस्ट

भारत ने द वांडरर्स स्टेडियम में साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका में अपना पहला टेस्ट मैच जीता था. साल 2018 में टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में यहां आखिरी टेस्ट मैच खेला, जिसमें जीत दर्ज की. अब यहां भारत अपने रिकॉर्ड को कायम रखने के इरादे से उतरेगा.

द वांडरर्स स्टेडियम में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड

26-30 नवंबर 1992 – मैच ड्रॉ.

16-20 जनवरी 1997 – मैच ड्रॉ.

15-18 जनवरी 2006 – भारत ने 123 रन से मैच जीता.

18-22 जनवरी 2013 – मैच ड्रॉ.

24-27 नजवरी 2018 – भारत ने 63 रन से जीत दर्ज की.

एक तरफ जोहान्सबर्ग में खेले गए पांच टेस्ट में भारत ने दो बार जीत हासिल की है और तीन बार ड्रॉ करवाए. वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने यहां 48 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18 में जीत, 13 में हार और 11 मैच ड्रॉ किया है.

Editor's Pick