- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ind vs sa golden oppertunity for team india to win first test series in south africa says harbhajan singh 5129928
IND vs SA- भारत के पास साउथ अफ्रीका जाकर टेस्ट सीरीज जीतने का गोल्डन चांस: Harbhajan Singh
India Tour of South Africa: हाल के कुछ सालों में टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में स्तर काफी ऊंचा हुआ है, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी कमजोर दिख रही है.
Published On Dec 08, 2021, 07:21 PM IST
Last UpdatedDec 08, 2021, 07:21 PM IST
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरा करने की तैयारी कर रही है. इस देश में टीम इंडिया कभी भी कोई टेस्ट सीरीज अपने नाम नहीं कर पाई है. लेकिन टीम इंडिया के सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) मानते हैं कि इस बार विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व वाली टीम इंडिया के पास प्रोटीज को हराने का सुनहरा मौका है.
हाल के कुछ सालों में भारतीय टीम ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपनी ताकत से दुनिया को हैरान किया है. अब वह विदेशों में जाकर भी अपनी धाक जमा रही है. इसके अलावा भज्जी मानते हैं कि इस बार साउथ अफ्रीकी टीम भी उतनी मजबूत नहीं दिख रही है, जैसे वह पहले हुआ करती थी.
हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मैं मानता हूं कि यह भारत के लिए साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. अगर हम उनकी टीम को देखें, यह उतनी मजबूत नहीं है, जितनी मजबूत यह पहले हुआ करती थी.’
41 वर्षीय भज्जी ने कहा, ‘यहां तक कि पिछली बार भी देखें तो तब उनकी टीम में एबी डिविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ी थे… जिन्होंने कभी भी टीम इंडिया वहां जीतने नहीं दिया. वैसे भारत ने वहां पर अच्छी क्रिकेट खेली है, लेकिन वह कभी सीरीज नहीं जीत पाए हैं और क्योंकि अब उनकी बैटिंग इतनी अच्छी नहीं है तो ऐसे में भारत के पास यहां जीतने का शानदार मौका है.’
बीते कुछ सालों में भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट खेलने के स्तर में काफी प्रगति देखी गई है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में लगातार दो बार पीटा है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में भी भारत 5 टेस्ट की सीरीज में 4 मैच बाद 2-1 से आगे था. हालांकि 5वें टेस्ट मैच को भारतीय टीम में कोरोना के केस आने के चलते अगले साल के लिए स्थगित करना पड़ा. ऐसे में उसकी निगाहें अब साउथ अफ्रीका जाकर पहली टेस्ट सीरीज अपने नाम करने पर हैं.