IND vs SA- भारत ने Ravichandran Ashwin की वनडे में वापसी के चलते सीरीज हार से कीमत चुकाई: Sanjay Manjrekar

पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा- रविचंद्रन अश्विन की वनडे क्रिकेट में वापसी हैरानी भरा फैसला था और वह एक भी मौके पर खुद को साबित नहीं कर पाए.

Edited By : India.com Staff |Jan 25, 2022, 12:24 PM IST

Published On Jan 25, 2022, 12:24 PM IST

Last UpdatedJan 25, 2022, 12:24 PM IST

साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज में 0-3 से हारी टीम इंडिया (IND vs SA) की काफी किरकिरी हो रही है. तीन मैचों की सीरीज में अपना क्लीन स्वीप कराकर लौटी भारतीय टीम आलोचकों के निशाने पर है और पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने टीम की इस हार के लिए सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को हार जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि इस स्पिनर की वनडे में वापसी हैरानी भरी थी और भारत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा.

अश्विन ने करीब 5 साल बाद वनडे क्रिकेट में अपनी वापसी की थी. हालांकि मांजरेकर SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में अश्विन के प्रदर्शन पर हमेशा सवाल उठाते रहे हैं. अश्विन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो वनडे मैचों में यहां शुरुआती दो मैच खेलने का मौका मिला. पहले मैच में वह 53 रन खर्च कर सिर्फ 1 विकेट ही झटक पाए, जबकि दूसरे वनडे में उन्होंने 68 रन लुटा दिए और एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर पाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मांजरेकर ने कहा कि अश्विन की वापसी से भारतीय टीम को नुकसान हुआ और वनडे क्रिकेट में उनकी वापसी भी हैरानी भरी थी. इसके अलावा उन्होंने युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को भी आड़े हाथ लिया, जिन्होंने यहां तीनों मैच खेले लेकिन वह 73.50 के औसत से सिर्फ 2 ही विकेट अपने नाम कर पाए.

मांजरेकर क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइन्फो पर बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अश्विन भारतीय टीम में किसी कारण से आए थे. भारत ने इसकी कीमत चुकाई. उन्होंने दो अहम मैच खेले और कुछ खास नहीं किया. युजवेंद्र के प्रदर्शन पर भी नजरें जमानी होंगी.’

इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की फॉर्म भी खराब रही और वह अपनी लय से दूर ही दिखे. उन्होंने सीरीज से पहले ही यह संकेत दे दिए थे कि उन्हें मुश्किल हो रही है. मुझे लगता है कि इस प्रदर्शन के बाद उनका मुद्दा अब खत्म हो गया है. चयनकर्ताओं को अब दीपक चाहर की ओर देखना चाहिए.’

Editor's Pick