- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ind vs sa it will be tough for ajinkya rahane to get place in playing xi against south africa says gautam gambhir 5136251
IND vs SA टेस्ट सीरीज- Ajinkya Rahane के लिए प्लेइंग XI में जगह बनाना बहुत मुश्किल: Gautam Gambhir
आप श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी को दरकिनार नहीं कर सकते. दोनों ने ही अपनी क्षमताएं दिखाई हैं. ऐसे में Ajinkya Rahane का खेलना मुश्किल है: Gautam Gambhir
Published On Dec 13, 2021, 09:32 AM IST
Last UpdatedDec 13, 2021, 09:32 AM IST
अपने खराब फॉर्म के कारण टेस्ट टीम की उपकप्तानी गंवाने वाले मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के लिए अब भारतीय टेस्ट टीम के प्लेइंग XI में जगह बनाना भी मुश्किल दिख रहा है. पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को लगता है कि साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) में खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज में इस अनुभवी बल्लेबाज को प्लेइंग XI से बाहर रखा जाएगा. भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने जाना है. लेकिन खराब फॉर्म के चलते रहाणे के लिए मुश्किलें अब बढ़ती जा रही हैं.
तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होगी. रहाणे की अगर बात करें तो हाल के दिनों में लगातार खराब फॉर्म में चल रहे इस बल्लेबाज की टीम में जगह कुछ समय से सवालों के घेरे में है. पूर्व टेस्ट उपकप्तान ने पिछले साल दिसंबर में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक शतक बनाने के बाद से सिर्फ दो अर्धशतक बनाए हैं. 2021 में 12 टेस्ट में उनका औसत महज 19.57 का है.
गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि अजिंक्य रहाणे को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल होगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘भारत या कप्तान के लिए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम में मौका नहीं देना बहुत मुश्किल होगा. क्योंकि उन्होंने हाल ही में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. साथ ही, हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने भी बल्ले से कमाल किया है.’
इस बीच, भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर (Sanjay Bangar) ने रहाणे को टीम में शमिल करने को लेकर समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ‘अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जगह मिल गई है और उन्हें टीम में भी चुना जाना चाहिए, क्योंकि आपको निश्चित रूप से वहां अनुभव की आवश्यकता होगी.’
(इनपुट: आईएएनएस)